Fela News Lifestyle Header Banner

अचानक रात 3 बजे नींद खुलना, छिपा है दैवीय संकेत

अचानक रात 3 बजे नींद खुलना, छिपा है दैवीय संकेत

Last Updated Sep - 18 - 2025, 11:17 AM | Source : Fela News

Brahma Muhurat: हममें से ज्यादातर लोगों की नींद रात 3 से 4 बजे के बीच अचानक खुल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे की असली वजह जान लें।
अचानक  रात 3 बजे नींद खुलना
अचानक रात 3 बजे नींद खुलना

Brahma Muhurat:बहुत से लोगों की नींद अचानक रात 3 बजे के आसपास खुल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे सिर्फ संयोग न मानें। माना जाता है कि रात 3 से 5 बजे के बीच नींद खुलना दैवीय शक्ति का संकेत है। कहा जाता है कि इस समय कोई दैवीय शक्ति आपको जगाना चाहती है ताकि आप भगवान को याद कर सकें।

ब्रह्म मुहूर्त का महत्व

सुबह 3 से 4:30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार यह समय पूजा, ध्यान और साधना के लिए सबसे शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला का कहना है कि अगर आप रोज इस समय खुद-ब-खुद जाग जाते हैं, तो यह ईश्वरीय संदेश है। इस दौरान की गई पूजा और जप सीधे भगवान तक पहुंचते हैं और इसके चमत्कारी परिणाम जीवन में दिखने लगते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त क्यों खास है?

यह समय रात का सबसे शांत और पवित्र समय होता है। इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा सो रही होती है और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है। इसलिए इस समय किया गया ध्यान या पूजा बहुत जल्दी फल देता है। इसे अमृत वेला भी कहा जाता है, यानी ऐसा समय जब आत्मा अमृत समान आनंद का अनुभव करती है।

सुबह 3 बजे जागने का मतलब

अगर आप इस समय उठते हैं, तो माना जाता है कि भगवान खुद आपको जगा रहे हैं। जैसे मां अपने बच्चे को खास समय पर जगाती है, वैसे ही भगवान अपने प्रिय भक्तों को इस पवित्र समय में उठाते हैं।

क्या लाभ मिलता है?

ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा, ध्यान और साधना से जीवन में शांति, सेहत, धन और भक्ति की प्राप्ति होती है। इस समय वातावरण पूरी तरह शुद्ध होता है और देवताओं का आशीर्वाद सहज ही मिल जाता है। प्रमुख मंदिरों में भी इसी समय भगवान के कपाट खोले जाते हैं।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More