Header Image

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और धन वृद्धि के टिप्स

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और धन वृद्धि के टिप्स

Last Updated Mar - 14 - 2026, 06:14 PM | Source : Fela News

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा करना और सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जानिए इस अवसर पर पूजा करने और सोना खरीदने का शुभ समय और सही मुहूर्त।
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पर श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही सोना खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे घर में धन-संपत्ति और सुख-शांति लाने वाला माना जाता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार सोना भगवान सूर्य और बृहस्पति से जुड़ा होता है और इस दिन सोना खरीदने से पूरे साल घर में धन की बरकत रहती है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन किसी भी नए काम या निवेश के लिए शुभ समय माना जाता है।

इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है।

सोना खरीदने के लिए पहला शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक है। यदि 20 अप्रैल को खरीदारी करनी हो तो सुबह 5:51 बजे से 7:27 बजे का समय शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया पर चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार सुबह का शुभ समय 10:49 से 12:20 बजे, दोपहर 1:58 से 3:35 बजे और शाम 6:49 से 10:57 बजे तक है। उषाकाल में सोना खरीदने का शुभ समय 20 अप्रैल को सुबह 4:28 से 5:51 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़े 

शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा क्यों चढ़ाया जाता है? जानें रहस्य

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More