Fela News Lifestyle Header Banner

Akshaya Tritiya Aarti 2025: आज है अक्षय तृतीया, देवी लक्ष्मी की आरती और मंत्र करें, मां की कृपा आप पर होगी।

Akshaya Tritiya Aarti 2025: आज है अक्षय तृतीया, देवी लक्ष्मी की आरती और मंत्र करें, मां की कृपा आप पर होगी।

Last Updated Apr - 30 - 2025, 12:06 PM | Source : Fela News

Devi Lakshmi Puja : इस साल अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार का संयोग बन रहा है। ऐसे में अगर आप देवी लक्ष्मी की सच्चे मन स
Akshaya Tritiya Aarti 2025: आज है अक्षय तृतीया, देवी लक्ष्मी की आरती और मंत्र करें, मां की कृपा आप पर होगी।
Akshaya Tritiya Aarti 2025: आज है अक्षय तृतीया, देवी लक्ष्मी की आरती और मंत्र करें, मां की कृपा आप पर होगी।

Akshaya Tritiya Devi Lakshmi aarti and mantra's 2025 : अक्षय तृतीया के दिन कोई भी काम करना शुभ माना जाता है, खासकर देवी लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर महाराज की पूजा। इस दिन इन देवी-देवताओं की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और ऐश्वर्य मिलता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाते। त्रेता युग में इस पर्व की शुरुआत हुई थी, और इस दिन शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। यदि आप देवी लक्ष्मी की पूजा, आरती और मंत्र जाप करते हैं, तो उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

इस साल अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार का संयोग बन रहा है। इससे देवी लक्ष्मी की पूजा और आराधना से आशीर्वाद मिलेगा।

Gangotri dham 2025 : आज गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी।

मां लक्ष्मी की आरती और मंत्र से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

मां लक्ष्मी की आरती - Maa Lakshmi aarti 
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
मैया सुख संपत्ति दाता। 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
मैया तुम ही शुभदाता। 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता। 
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

मां लक्ष्मी के मंत्र:

  • ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः ।
  • ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
  • ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

(यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

यह भी पढ़े : 

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन हुईं कई महत्वपूर्ण पौराणिक घटनाएँ, जानें यहाँ।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More