Fela News Lifestyle Header Banner

Christmas 2025: Feast of Seven Fishes, जानें इसकी शुरुआत और क्रिसमस कनेक्शन

Christmas 2025: Feast of Seven Fishes, जानें इसकी शुरुआत और क्रिसमस कनेक्शन

Last Updated Dec - 08 - 2025, 11:28 AM | Source : Fela News

क्रिसमस ईव पर मनाया जाने वाला Feast of The Seven Fishes दक्षिणी इटली से जुड़ी एक पुरानी रोमन कैथोलिक परंपरा है. इस मौके पर लोग सात या उससे ज्यादा तरह की मछलियों
Feast of Seven Fishes, जानें इसकी शुरुआत और क्रिसमस कनेक्शन
Feast of Seven Fishes, जानें इसकी शुरुआत और क्रिसमस कनेक्शन

Christmas 2025: 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस मनाया जाता है, जिसे यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में देखा जाता है. हालांकि बाइबल में 25 दिसंबर की तारीख का सीधा उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन समय के साथ यह दिन क्रिसमस के त्योहार के रूप में दुनिया भर में स्वीकार किया गया है.

क्रिसमस से पहले कई जगहों पर खास तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लोग इस त्योहार को नए साल की तरह खुशी, शांति और सद्भावना के संदेश के साथ मनाते हैं. इसी त्योहार से जुड़ी कई परंपराओं में से एक है Feast of the Seven Fishes, यानी सात मछलियों का भोज. आइए जानते हैं इस परंपरा का मतलब और क्रिसमस से इसका संबंध.

क्या है Feast of the Seven Fishes?

क्रिसमस ईव यानी 24 दिसंबर की रात को खास तौर पर इटली और इटालियन-अमेरिकन समुदायों में एक विशेष डिनर बनाया जाता है, जिसे Feast of the Seven Fishes या La Vigilia कहा जाता है. इसमें सात या उससे ज्यादा प्रकार की मछलियों से बने व्यंजन तैयार किए जाते हैं.

कई लोग 3, 11 या 13 जैसी विभिन्न विषम संख्या में मछलियों से भी भोज बनाते हैं. इसके लिए कोई तय मेन्यू नहीं होता.

कहां से शुरू हुई यह परंपरा?

यह परंपरा दक्षिणी इटली में जन्मी, जहां यह कई पीढ़ियों से चली आ रही है. 1861 से पहले इटली कई क्षेत्रों में बंटा हुआ था और दक्षिण क्षेत्र आर्थिक रूप से कमजोर था. यहां लोग समुद्र के पास रहते थे, इसलिए मछलियां आसानी से मिल जाती थीं.

इसी वजह से त्योहारों और खास मौकों पर मछली से बने व्यंजनों का चलन बढ़ा और समय के साथ यह एक परंपरा बन गई.

1900 के आसपास जब बड़ी संख्या में इटालियन लोग गरीबी के कारण अमेरिका पहुंचे, तो वे यह परंपरा भी अपने साथ ले गए. इसी कारण आज भी यह प्रथा कई इटालियन-अमेरिकन परिवारों में बड़े उत्साह से निभाई जाती है.

 यह भी पढ़ें:  

Tulsi: तुलसी पत्ते को चबाना क्यों मना, जानें असली वजह

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More