Fela News Lifestyle Header Banner

Sawan Putrada Ekadashi 2025: सावन पुत्रदा एकादशी पर मेष से मीन राशि के लोग करें ये उपाय, पाएँ वरदान

Sawan Putrada Ekadashi 2025: सावन पुत्रदा एकादशी पर मेष से मीन राशि के लोग करें ये उपाय, पाएँ वरदान

Last Updated Aug - 05 - 2025, 10:55 AM | Source : Fela News

Sawan Putrada Ekadashi 2025: आज 5 अगस्त सावन पुत्रदा एकादशी है। धन, सुख, समृद्धि और सफलता के लिए राशि अनुसार उपाय करना शुभ है।
सावन पुत्रदा एकादशी पर मेष से मीन राशि के लोग करें ये उपाय
सावन पुत्रदा एकादशी पर मेष से मीन राशि के लोग करें ये उपाय

Sawan Putrada Ekadashi 2025: आज सावन की आखिरी एकादशी है, जिसे पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि यह व्रत संतान की खुशहाली, लंबी आयु और पुत्र-पुत्री की प्राप्ति के लिए शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।

सावन पुत्रदा एकादशी के राशि अनुसार उपाय:

  • मेष राशि – विष्णु जी को गुलाब का फूल अर्पित करें और हलवा का भोग लगाएं। इससे संतान पर आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
  • वृषभ राशि – शंख में जल भरकर श्रीहरि का अभिषेक करें और कान्हा जी को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
  • मिथुन राशि – शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं, "ॐ विष्णवे नमः" मंत्र का जाप करें और जरूरतमंद को दान दें। करियर में प्रगति होती है।
  • कर्क राशि – सात हल्दी की गांठ केले के पेड़ पर बांध दें। विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
  • सिंह राशि – केसर वाली खीर का भोग विष्णु जी को लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
  • कन्या राशि – छोटी कन्याओं को केला दें और शाम को पीपल के पेड़ में दीपक जलाएं। संतान सुख में वृद्धि होती है।
  • तुला राशि – गोपाल मंत्र का जाप करें और किसी गरीब गर्भवती महिला की मदद करें। संतान सुख मिलता है।
  • वृश्चिक राशि – नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए गुड़ का दान करें। भगवान नारायण की कृपा बनी रहती है।
  • धनु राशि – विष्णु जी को पीतांबर अर्पित करें और गुरु की सेवा करें। सौभाग्य बढ़ता है।
  • मकर राशि – विष्णु जी को तुलसी की माला चढ़ाएं और मनोकामना कहें।
  • कुंभ राशि – विष्णु चालीसा का पाठ करें और ब्राह्मण को भोजन कराएं। शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
  • मीन राशि – गरीबों को दान करें और भगवान को मिश्री का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें:   

केदारनाथ यात्रा कैसे करें: पूरी जानकारी एक जगह

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More