Fela News Lifestyle Header Banner

सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कब है…. क्या है इसका महत्व और कैसे करें पूजा

सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कब है…. क्या है इसका महत्व और कैसे करें पूजा

Last Updated Nov - 07 - 2025, 04:37 PM | Source : Fela News

सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत इस साल बड़ी श्रद्धा से मनाया जाएगा। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। जानिए तिथि, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व।
सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कब है
सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कब है

मार्गशीर्ष माह में मनाया जाने वाला सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत हर साल विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस साल यह व्रत 10 दिसंबर 2025, बुधवार को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था। इसलिए इस दिन को पति-पत्नी के प्रेम, निष्ठा और अटूट संबंध का प्रतीक माना जाता है। व्रत करने वाली महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं, घर को सजाती हैं और भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा को फूलों, दीपक और सुहाग सामग्री से पूजती हैं।

शाम के समय कथा सुनने और तीज माता का भोग लगाने की परंपरा भी होती है। व्रतधारी महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और रात में भगवान शिव-पार्वती की आरती के बाद ही जल ग्रहण करती हैं। माना जाता है कि सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थिरता आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: 

Bhagavad Gita: अधर्म पर चलने वाले क्यों खो देते हैं समझ जानें श्रीकृष्ण का संदेश

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More