Fela News Lifestyle Header Banner

आकाश दीप नो बॉल विवाद: जो रूट को आउट करने पर मचा बवाल, MCC ने दिया क्लीन चिट

आकाश दीप नो बॉल विवाद: जो रूट को आउट करने पर मचा बवाल, MCC ने दिया क्लीन चिट

Last Updated Jul - 09 - 2025, 12:41 PM | Source : Fela News

भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दौरान आकाश दीप की गेंद पर जो रूट के आउट होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इंग्लिश फैंस और खिलाड़ियों को हार हजम नहीं हुई, लेकिन MCC ने आकाश
आकाश दीप नो बॉल विवाद
आकाश दीप नो बॉल विवाद

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में एक फैसले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भारतीय गेंदबाज आकाश दीप ने जो रूट को बोल्ड कर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि यह नो बॉल थी और रूट को गलत तरीके से आउट दिया गया। इंग्लैंड की हार के बाद इस फैसले को लेकर जमकर बहस छिड़ गई।

इंग्लिश फैंस और कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने आकाश दीप के गेंदबाजी एक्शन और फ्रंट फुट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि गेंद फेंकते वक्त आकाश दीप का पैर लाइन के काफी आगे था, जिसे अंपायर ने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन इस पूरे मामले पर मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने स्थिति साफ कर दी है। MCC ने कहा कि आकाश दीप की गेंदबाजी वैध थी और जो रूट का आउट होना पूरी तरह नियमों के मुताबिक था।

इस विवाद के बाद भारतीय फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के रवैये की आलोचना की और कहा कि हार को खेल भावना से स्वीकार करना चाहिए। MCC की सफाई के बाद यह मामला फिलहाल शांत हो गया है और आकाश दीप को भी बड़ी राहत मिली है।

 

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More