Fela News Lifestyle Header Banner

IPL में भुवनेश्वर कुमार का शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा फिफ्टी लुटाईं

IPL में भुवनेश्वर कुमार का शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा फिफ्टी लुटाईं

Last Updated May - 23 - 2026, 01:27 PM | Source : Fela News

Most Times 50+ Runs Conceded in IPL Innings: आईपीएल इतिहास में भुवनेश्वर कुमार के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो लीग में बतौर गेंदबाज सबसे ज्यादा बार 50+ रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया.
IPL में भुवनेश्वर कुमार का शर्मनाक रिकॉर्ड
IPL में भुवनेश्वर कुमार का शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी कर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे Bhuvneshwar Kumar के नाम अब एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 51 रन लुटा दिए, जिसके बाद वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50+ रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने Mohammed Shami की बराबरी कर ली है.

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब भुवनेश्वर और मोहम्मद शमी संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. दोनों ने 9-9 बार एक पारी में 50+ रन दिए हैं. वहीं Mohammed Siraj 8 बार इस शर्मनाक आंकड़े को छू चुके हैं.

9 बार – भुवनेश्वर कुमार

9 बार – मोहम्मद शमी

8 बार – मोहम्मद सिराज

भुवनेश्वर कुमार अपनी सटीक लाइन-लेंथ और कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उनकी गेंदों पर इतनी पिटाई होना फैंस के लिए भी चौंकाने वाला रहा. खास बात ये है कि आईपीएल 2026 के शुरुआती 13 मैचों में भुवनेश्वर ने सिर्फ एक बार 40+ रन दिए थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बटोरे.

हालांकि इस खराब प्रदर्शन के बावजूद पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के पास ही है. आरसीबी के इस स्टार गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 24 विकेट झटके हैं. Kagiso Rabada भी 24 विकेट ले चुके हैं, लेकिन बेहतर आंकड़ों की वजह से भुवनेश्वर फिलहाल रेस में आगे बने हुए हैं.

यह भी पढ़े  

IPL में 1200+ डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी प्रचार, डीपफेक इस्तेमाल का खुलासा

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More