Header Image

डायमंड लीग फाइनल: नीरज चोपड़ा उपविजेता, जूलियन वेबर ने झटका खिताब

डायमंड लीग फाइनल: नीरज चोपड़ा उपविजेता, जूलियन वेबर ने झटका खिताब

Last Updated Aug - 29 - 2025, 02:27 PM | Source : Fela News

डायमंड लीग फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने बेहतरीन थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया।
डायमंड लीग फाइनल: नीरज चोपड़ा उपविजेता
डायमंड लीग फाइनल: नीरज चोपड़ा उपविजेता

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 90 मीटर से अधिक के दो शानदार थ्रो के साथ पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की।

ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में भारत के स्टार एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एक बार फिर उपविजेता बने। जर्मनी के जूलियन वेबर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब जीता। उन्होंने लगातार दो बार 90 मीटर से लंबी दूरी तक भाला फेंककर सभी को चौंका दिया।

नीरज चोपड़ा ने अपनी शुरुआत 84.35 मीटर के थ्रो से की और पांचवें राउंड तक तीसरे स्थान पर बने रहे। हालांकि आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.01 मीटर का थ्रो कर लंदन ओलंपिक 2012 के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वालकॉट (84.95 मीटर) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया।

यह लगातार तीसरा मौका है जब नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता रहे हैं। हालांकि जीत उनके हाथ से निकल गई, लेकिन उनके स्थिर प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय एथलेटिक्स का मान बढ़ाया।

 

 

Share :

Trending this week

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More