Header Image

दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी, रिकॉर्ड

दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी, रिकॉर्ड

Last Updated Jan - 22 - 2026, 11:17 AM | Source : Fela News

आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पहले वैभव सूर्यवंशी के नाम था। अब यह रिकॉर्ड WPL में भी टूट गया है। हरियाणा की 16 साल की दीया यादव ने सबसे यु
दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी
दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी

Deeya Yadav Became The Youngest Player To Debut In The WPL: आईपीएल में 14 साल की उम्र में डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास बनाया था। अब महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का नया रिकॉर्ड बना है। दिल्ली कैपिटल्स की 16 साल की दीया यादव ने मंगलवार, 20 जनवरी को वडोदरा में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।

दीया यादव को WPL 2026 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। वह उस समय ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं। हालांकि शुरुआती मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन चार मुकाबलों में तीन हार के बाद टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

दीया ने 16 साल 103 दिन की उम्र में डेब्यू कर WPL की सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने WPL 2025 में 16 साल 213 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इसी मैच में मुंबई इंडियंस की वैष्णवी शर्मा ने भी अपना डेब्यू किया।

यह भी पढ़े : 

WPL 2026: जेमिमा की कप्तानी पारी, दिल्ली ने मुंबई को हराया, अंकतालिका अपडेट

Share :

Trending this week

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More

MVP बनते ही वैभव सूर्यवंशी का मजेदार बयान

Jun - 01 - 2026

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्र... Read More