Fela News Lifestyle Header Banner

IPL 2026 ऑक्शन की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल यहां

IPL 2026 ऑक्शन की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल यहां

Last Updated Nov - 12 - 2025, 12:03 PM | Source : Fela News

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह का ऐलान किया है. इस बार भी ऑक्शन भारत के बाहर होगा.
IPL 2026 ऑक्शन की तारीख तय
IPL 2026 ऑक्शन की तारीख तय

IPL 2026 Mini Auction Update:आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन 15 या 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होगा. ये लगातार तीसरी बार है जब आईपीएल नीलामी भारत के बाहर हो रही है. बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारी जोरों पर है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार भी खिलाड़ियों पर बोली विदेश में लगेगी. 2023 में ऑक्शन दुबई में और 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था.

ट्रेड विंडो के तहत कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. खबर है कि रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं, जबकि जडेजा और करन राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं.

बीसीसीआई ने सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर 2025 तक जमा करने का निर्देश दिया है. ट्रेड विंडो ऑक्शन से 7 दिन पहले बंद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: 

हरमनप्रीत की कप्तानी पर विवाद, साथी खिलाड़ी का बयान वायरल

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More