Fela News Lifestyle Header Banner

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शोएब अख्तर का बड़ा बयान, BCCI पर साधा निशाना

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शोएब अख्तर का बड़ा बयान, BCCI पर साधा निशाना

Last Updated Mar - 09 - 2026, 05:12 PM | Source : Fela News

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BCCI ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शोएब अख्तर का बड़ा बयान
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शोएब अख्तर का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar, T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने रविवार, 8 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस नतीजे को लेकर अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन खिताब भारत के नाम रहा।

भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है।

एक टीवी शो में बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने कहा कि यह स्थिति ऐसी है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा गरीब बच्चों को बुलाकर कहे कि आओ क्रिकेट खेलते हैं और फिर अपनी ताकत दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत टूर्नामेंट की संरचना को अपने फायदे के हिसाब से इस्तेमाल करता है और फिर जीत का दावा करता है।

लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम ने पिछले दो वर्षों में लगातार तीन बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2025 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया।

अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फिर से टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस तरह टीम इंडिया ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अब देखना होगा कि भारतीय टीम अपनी इस जीत की लय को आगे भी बरकरार रख पाती है या नहीं।

यह भी पढ़े 

कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल? प्रोफेशन, पढ़ाई और कमाई तक जानें सबकुछ

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More