Header Image

लगातार चौथी बार फाइनल में सनराइजर्स, काव्या मारन भावुक

लगातार चौथी बार फाइनल में सनराइजर्स, काव्या मारन भावुक

Last Updated Jan - 24 - 2026, 11:25 AM | Source : Fela News

Kavya Maran:काव्या मारन की टीम सनराइजर्स चौथी बार लगातार फाइनल में पहुंच गई है. टीम की जीत पर काव्या काफी खुश नजर आईं और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गय
लगातार चौथी बार फाइनल में सनराइजर्स
लगातार चौथी बार फाइनल में सनराइजर्स

Kavya Maran Sunrisers Eastern Cape: एसए20 में खेली जा रही मौजूदा सीरीज में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पार्ल रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत पर काव्या मारन बेहद खुश और भावुक नजर आईं. उन्होंने खुशी में अपने पिता कलानिधि मारन को गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही टीम ने क्वालीफायर-2 मुकाबला जीता, काव्या खुशी से उछल पड़ीं. एसए20 की कैमरा टीम ने इस पल को कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. मुकाबले में सनराइजर्स ने 117 रन का लक्ष्य सिर्फ 11.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम

यह एसए20 लीग का चौथा सीजन है और सनराइजर्स ईस्टर्न केप हर बार फाइनल में पहुंची है. लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी. पहले सीजन में टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था. दूसरे सीजन में डरबन सुपर जायंट्स को हराकर फिर ट्रॉफी अपने नाम की. तीसरे सीजन में टीम रनरअप रही थी.

25 जनवरी को होगा फाइनल

एसए20 2025-26 सीजन का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाएगा. यह मैच केपटाउन में होगा और भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

यह भी पढ़े 

दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी, रिकॉर्ड

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More