Header Image

फिर से भूकंप के झटके, डरी सहमी जनता, जानिए ताजा हालात और जरूरी अपडेट

फिर से भूकंप के झटके, डरी सहमी जनता, जानिए ताजा हालात और जरूरी अपडेट

Last Updated Jul - 01 - 2025, 04:32 PM | Source : Fela News

Earthquake Update: भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। इमारतें भी हिलने लगीं, लेकिन अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
फिर से भूकंप के झटके
फिर से भूकंप के झटके

सोमवार सुबह पाकिस्तान के लाहौर और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। लाहौर के साथ-साथ पंजाब के शेखूपुरा, कसूर और ओकारा में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 12 से 14 किलोमीटर नीचे था। डर के मारे लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है।

इससे एक दिन पहले रविवार को बलूचिस्तान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें तीन लोग घायल हुए। मूसा खेल जिले के पास भूकंप का केंद्र था, जिसकी गहराई 28 किलोमीटर थी। यहां दो मकान पूरी तरह और तीन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

नेपाल के मुगु जिले में भी सोमवार सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इससे एक दिन पहले रविवार को भी 4.8 तीव्रता का भूकंप इसी जिले के जिमा गांव में आया था। हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल एक पहाड़ी इलाका है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Share :

Trending this week

ईरान का ट्रंप पर बड़ा हमला

May - 28 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा... Read More

ईरान के दावे से मचा हड़कंप

May - 27 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली धमकियों तक पहु... Read More

अमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड नियम

May - 23 - 2026

अमेरिका में ग्रीन कार्ड को लेकर नियम अब पहले से ज्यादा स... Read More