Fela News Lifestyle Header Banner

“इजरायल में भी चुनाव लड़ूं तो जीत जाऊंगा” ट्रंप का PM चुनाव लड़ने पर बड़ा दावा

“इजरायल में भी चुनाव लड़ूं तो जीत जाऊंगा” ट्रंप का PM चुनाव लड़ने पर बड़ा दावा

Last Updated May - 21 - 2026, 11:45 AM | Source : Fela News

डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायल में उनकी लोकप्रियता 99% है. ट्रंप बोले- अगर मौका मिले तो वे वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव भी आसानी से जीत सकते हैं.
ट्रंप का PM चुनाव लड़ने पर बड़ा दावा
ट्रंप का PM चुनाव लड़ने पर बड़ा दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल में उनकी लोकप्रियता 99 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और अगर वह चाहें तो वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव भी लड़ सकते हैं. रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “इस वक्त इजरायल में मुझे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. मेरे पास आए एक पोल में मेरी लोकप्रियता 99% दिखाई गई है.”

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में लेकिन बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि अमेरिकी राजनीति के बाद वह इजरायल की राजनीति में भी एंट्री कर सकते हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है.

ईरान को लेकर भी ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया. संभावित सैन्य कार्रवाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी भी समझौते को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं और कम से कम लोगों की मौत चाहते हैं. ट्रंप ने कहा, “हम हालात को एक मौका देंगे. मुझे कोई जल्दी नहीं है. सबसे जरूरी है कि हालात और ज्यादा खतरनाक न हों.”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर भी ट्रंप ने खुलकर समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू एक शानदार नेता हैं और युद्धकाल में उन्होंने मजबूत नेतृत्व दिखाया है. ट्रंप ने यहां तक कहा कि “वह वही करेंगे जो मैं कहूंगा.”

इस बीच ईरान और पश्चिम एशिया के तनाव ने एक और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की संसद में एक ऐसा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसमें ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले व्यक्ति या संगठन को करोड़ों डॉलर का इनाम देने की बात कही गई है. बताया जा रहा है कि यह कदम तेहरान पर हुए हमलों के बाद उठाया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्तावित बिल में करीब 58 मिलियन डॉलर यानी अरबों रुपये के इनाम का जिक्र किया गया है. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक फैसला बाकी है, लेकिन इस खबर ने वैश्विक राजनीति और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े 

तुर्की की खतरनाक मिसाइल से अमेरिका-भारत तक खतरा बढ़ा?

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More