Header Image

इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, सुनामी से तबाही, 1 महिला की मौत

इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, सुनामी से तबाही, 1 महिला की मौत

Last Updated Apr - 02 - 2026, 11:18 AM | Source : Fela News

Indonesia Earthquake and Tsunami: इंडोनेशिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
इंडोनेशिया में भीषण भूकंप
इंडोनेशिया में भीषण भूकंप

इंडोनेशिया में गुरुवार (2 अप्रैल) तड़के एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। देश के पूर्वी हिस्से में टेर्नेट शहर के पास आए इस भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। इसका केंद्र मोलुक्का सागर में लगभग 35 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के बाद प्रशासन ने तुरंत सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के बाद समुद्री क्षेत्र में सुनामी की लहरें उठीं, जिनसे कई इलाकों में नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कम से कम एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने पुष्टि की है कि उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और तब तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है जब तक स्थिति सामान्य घोषित नहीं हो जाती।

भूकंप के बाद कम से कम दो झटके और महसूस किए गए, जो समुद्र तट से दूर थे, लेकिन इससे लोगों में और अधिक डर का माहौल बन गया।अमेरिकी मॉनिटरिंग एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी का खतरा बना हुआ है।

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूहों में से एक है, जहां 28 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। यह क्षेत्र भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय है, जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इससे पहले भी 2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी में 4,000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इतना ही नहीं, 2004 में हिंद महासागर में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने एक लाख से अधिक लोगों की जान ले ली थी, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान इंडोनेशिया के आचे प्रांत में हुआ था।

यह भी पढ़े 

तेल संकट में पाकिस्तान, एयरलाइंस को फरमान—फुल टैंक लाओ वरना...

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More