Header Image

तेल संकट में पाकिस्तान, एयरलाइंस को फरमान—फुल टैंक लाओ वरना...

तेल संकट में पाकिस्तान, एयरलाइंस को फरमान—फुल टैंक लाओ वरना...

Last Updated Apr - 01 - 2026, 05:30 PM | Source : Fela News

वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के चलते एविएशन टरबाइन फ्यूल महंगा हो गया है। इसकी कीमत बढ़कर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई है।
तेल संकट में पाकिस्तान, एयरलाइंस को फरमान
तेल संकट में पाकिस्तान, एयरलाइंस को फरमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति में आई बाधाओं का असर अब पाकिस्तान के एविएशन सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराने के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने विदेशी एयरलाइंस के लिए नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब उन्हें पाकिस्तान में फ्यूल नहीं मिलेगा।

जारी नोटिस के मुताबिक, विदेशी एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट्स के लिए आने और वापस जाने दोनों का ईंधन अपने देश से ही लेकर आना होगा। यानी पाकिस्तान में उतरने के बाद उन्हें यहां से जेट फ्यूल भरने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) के जरिए जारी किया गया है, जिसे अधिकारियों ने भी पुष्टि की है।

इस फैसले के पीछे मुख्य वजह तेल और गैस की आपूर्ति में आई भारी कमी है। Strait of Hormuz के बंद होने से दक्षिण एशियाई देशों तक तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे पाकिस्तान में जेट A-1 फ्यूल की उपलब्धता पर गंभीर असर पड़ा है। स्थिति को देखते हुए PAA ने एहतियातन यह कदम उठाया है, ताकि सीमित संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, यह नियम केवल विदेशी एयरलाइंस पर लागू होगा। घरेलू एयरलाइंस को जरूरत के मुताबिक पाकिस्तान में ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर भी पड़ा है। ATF की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले यह कीमत करीब 96,000 रुपये प्रति किलोलीटर के आसपास थी।

ईंधन महंगा होने का सीधा असर हवाई किराए पर भी पड़ सकता है। भारत में सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में सीमित बढ़ोतरी लागू करने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस को पूरी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तेल संकट लंबे समय तक बना रहता है, तो इसका असर पूरे एविएशन सेक्टर पर पड़ सकता है। पाकिस्तान का यह फैसला इसी संकट की गंभीरता को दिखाता है, जहां अब विदेशी एयरलाइंस को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़े 

ट्रंप का बड़ा बयान, 'ईरान से डील हो या न हो, दो से तीन हफ्ते में खत्म होगी जंग'

Share :

Trending this week

UAE पहुंचे PM मोदी, बोले- हर मुश्किल में भारत आपके साथ

May - 16 - 2026

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा ... Read More

जंग के बाद UAE पहुंचे मोदी

May - 15 - 2026

ईरान युद्ध के बाद पहली बार संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे प्... Read More

CIA छापे की खबरों पर मचा बवाल

May - 14 - 2026

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर Tulsi Gabbard के ऑफिस पर CI... Read More