Fela News Lifestyle Header Banner

Israel Attack Iran: तेहरान समेत कई शहरों पर हमला, ईरान-इजरायल युद्ध के अपडेट

Israel Attack Iran: तेहरान समेत कई शहरों पर हमला, ईरान-इजरायल युद्ध के अपडेट

Last Updated Feb - 28 - 2026, 02:12 PM | Source : Fela News

इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करते हुए कई शहरों पर मिसाइल हमले किए हैं। इस ऑपरेशन को ‘शील्ड ऑफ जूदा’ नाम दिया गया है। हमलों में खुफिया एजेंसी की इमारतें, एयरपोर्ट, राष्ट्रपति भवन और रिहायशी इलाके निशाने पर रहे।
तेहरान समेत कई शहरों पर हमला
तेहरान समेत कई शहरों पर हमला

Israel Attack Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब खुलकर जंग में बदल गया है। इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर मिसाइल हमले किए, जिसके बाद कई इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए। हमलों के बाद दोनों देशों ने सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

जंग से जुड़े बड़े अपडेट:

1. इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद तेहरान के कई इलाकों में धमाके हुए।

2. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

3. दोनों देशों ने संभावित हमलों को देखते हुए एयरस्पेस बंद कर दिया।

4. हमलों के बाद ईरान में मोबाइल और संचार सेवाएं प्रभावित हुईं।

5. इजरायल में सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने का अलर्ट जारी किया गया।

6. इजरायल ने पूरे देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान किया।

7. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका इजरायल की सैन्य मदद कर रहा है।

8. इस सैन्य कार्रवाई को इजरायल ने ‘शील्ड ऑफ जूदा’ नाम दिया है।

9. शुरुआती हमलों में सैन्य ठिकानों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया।

10. खबरों के अनुसार, ईरान में करीब 30 अलग-अलग जगहों पर हमले किए गए।

 यह भी पढ़े 

हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More