Fela News Lifestyle Header Banner

Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया वॉरशिप, ईरान ने जलाया तेल टैंकर, जवाब

Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया वॉरशिप, ईरान ने जलाया तेल टैंकर, जवाब

Last Updated Mar - 05 - 2026, 03:50 PM | Source : Fela News

Israel US Iran War: अमेरिका द्वारा ईरानी जहाज पर हमले के बाद तनाव बढ़ गया है। यह जहाज भारत से लौट रहा था और हमले में नष्ट हो गया। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया है। इससे दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ गया है।
अमेरिका ने डुबोया वॉरशिप
अमेरिका ने डुबोया वॉरशिप

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच समुद्र में टकराव और तेज हो गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसकी नौसेना ने गुरुवार को उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला किया, जिससे जहाज में आग लग गई।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, IRGC ने कहा कि यह हमला अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई का जवाब है। ईरान ने चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले अमेरिका, इजरायल या उनके समर्थक देशों के जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

यह घटना उस समय सामने आई जब अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो हमले में डुबो दिया था। यह जहाज भारत में हुए MILAN 2026 नौसैनिक अभ्यास से लौट रहा था। इस हमले में 100 से अधिक क्रू मेंबर्स के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक टैंकर पर हमले के ईरानी दावे की पुष्टि नहीं की है। अगर यह घटना सही साबित होती है, तो खाड़ी क्षेत्र में शिपिंग और तेल सप्लाई पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता है।.

यह भी पढ़े 

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजेगा रूस

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More