Header Image

मक्का-मदीना में मौत पर शव क्यों नहीं लौटते यह है असली वजह

मक्का-मदीना में मौत पर शव क्यों नहीं लौटते यह है असली वजह

Last Updated Nov - 18 - 2025, 12:25 PM | Source : Fela News

Saudi Arabia Bus Accident: मक्का-मदीना गए 45 भारतीयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अब सभी के शव सऊदी अरब में ही दफन किए जाएंगे.
मक्का-मदीना में मौत पर शव क्यों नहीं लौटते यह है असली वजह
मक्का-मदीना में मौत पर शव क्यों नहीं लौटते यह है असली वजह

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब के मक्का-मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई. इसमें 45 भारतीयों की मौत हो गई. बस में एक ही परिवार के 18 लोग थे, सभी की जान चली गई. अब इन सभी लोगों का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में ही स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा.

शव भारत क्यों नहीं लाए जा सकते?

सऊदी अरब में एक तय नियम है कि अगर उमरा या हज यात्रा के दौरान किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो उसका शव वहीं दफनाया जाता है. उमरा पर जाने वाले लोगों से यात्रा से पहले एक डिक्लेरेशन फॉर्म पर साइन करवाए जाते हैं, जिसमें साफ लिखा होता है कि मौत होने पर शव वापस नहीं भेजा जाएगा और सऊदी में ही दफनाया जाएगा.

डेथ सर्टिफिकेट कैसे मिलता है?

यदि किसी यात्री की मौत होती है, तो इसकी जानकारी सबसे पहले सऊदी के हज मंत्रालय द्वारा संबंधित देश के हज मिशन को दी जाती है. यह जानकारी हज मंत्रालय की वेबसाइट पर भी डाली जाती है. इसके बाद हज दफ्तर द्वारा डेथ सर्टिफिकेट और बाकी जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 

शेख हसीना के पास 2 विकल्प, 30 दिन में फैसला जरूरी

Share :

Trending this week

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More

इजरायली हमलों से हिज्बुल्लाह पीछे हटने लगा

Jun - 08 - 2026

लेबनान में जारी तनाव के बीच इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खि... Read More