Fela News Lifestyle Header Banner

यूक्रेन को ट्रंप की अंतिम चेतावनी, शांति ठुकराई तो समर्थन खत्म

यूक्रेन को ट्रंप की अंतिम चेतावनी, शांति ठुकराई तो समर्थन खत्म

Last Updated Nov - 24 - 2025, 11:54 AM | Source : Fela News

Russia Ukraine War: अमेरिका के नए शांति प्रस्ताव से रूस-यूक्रेन युद्ध पर विवाद बढ़ गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 27 नवंबर की डेडलाइन पर जोर दे रहे हैं, जबकि
यूक्रेन को ट्रंप की अंतिम चेतावनी
यूक्रेन को ट्रंप की अंतिम चेतावनी

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के नए शांति प्रस्ताव ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है. तीन साल से चल रहे इस युद्ध पर अमेरिका, यूक्रेन और कई यूरोपीय देशों में गंभीर मतभेद सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह उनका आखिरी ऑफर नहीं है, लेकिन इसकी अंतिम तारीख 27 नवंबर ही रहेगी. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की प्रस्ताव नहीं मानते, तो यूक्रेन को युद्ध जारी रखने के लिए तैयार रहना होगा. फिर भी, ट्रंप का दावा है कि अमेरिका हर हाल में समाधान चाहता है.

क्यों बढ़ा विवाद?

अमेरिका में ही यह प्रस्ताव सवालों में है. रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कुछ सांसदों को बताया कि ड्राफ्ट 28 बिंदुओं का है और यह रूस के तैयार किए दस्तावेज जैसा दिखता है. इससे शक पैदा हो रहा है कि मसौदा रूस के हितों की तरफ झुका हुआ है. हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

लीक ड्राफ्ट में क्या है?

लीक हुए हिस्सों में कहा गया है कि यूक्रेन को डोनेत्स्क के कुछ इलाकों से पीछे हटना होगा. मसौदा अप्रत्यक्ष रूप से रूस के कब्जे वाले डोनेत्स्क, लुहान्स्क और क्रीमिया को मान्यता देने जैसा लगता है. साथ ही खेरसॉन और जापोरिज्झिया में वर्तमान मोर्चों को स्थिर रखने की बात है. एक बड़ा विवाद यह है कि यूक्रेन की सेना को 6 लाख सैनिकों तक सीमित करने का सुझाव दिया गया है, जिसे यूरोपीय देश खतरनाक मानते हैं.

G20 देशों की प्रतिक्रिया

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन और अन्य देशों ने कहा कि अमेरिकी ड्राफ्ट बातचीत की शुरुआत तो हो सकता है, लेकिन इसमें बड़े बदलाव जरूरी हैं. उनका कहना है कि किसी देश की सीमाएं बलपूर्वक नहीं बदली जा सकतीं और यूक्रेन की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए.

जेलेंस्की का संदेश

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि देश इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. उन्होंने चेताया कि जल्द ही यूक्रेन को “इज्जत बचाने” या “महत्वपूर्ण साझेदार खोने” जैसे कठिन फैसलों के बीच चुनाव करना पड़ सकता है. उन्होंने अपने चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रिय यरमाक को शांति वार्ता टीम का प्रमुख भी नियुक्त किया.

अब आगे क्या?

रविवार को जिनेवा में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार इस प्रस्ताव में सुधार पर बैठक करेंगे. इसे शांति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रस्ताव बातचीत का आधार बन सकता है, लेकिन रूस लड़ाई जारी रखने के लिए भी तैयार है.

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने बयान दिया है कि यह प्लान अमेरिका ने बनाया है और इसमें रूस व यूक्रेन दोनों के इनपुट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-   

पेशावर धमाका: सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More