Header Image

जापान में भूकंप के बाद सुनामी, 80 सेंटीमीटर लहरें उठीं

जापान में भूकंप के बाद सुनामी, 80 सेंटीमीटर लहरें उठीं

Last Updated Apr - 21 - 2026, 03:32 PM | Source : Fela News

Earthquake In Japan: जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी; पीएम सना तकाएची ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने की अपील, तटीय इलाकों में बढ़ी दहशत
जापान में भूकंप के बाद सुनामी
जापान में भूकंप के बाद सुनामी

जापान में मंगलवार को आए तेज भूकंप ने दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता वाले इस झटके का केंद्र सैनरिकु तट से करीब 100 किलोमीटर दूर समुद्र में था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के तुरंत बाद देश को हाई अलर्ट पर रखा गया और तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा मंडराने लगा।

जापान मौसम विभाग के मुताबिक, मियाको बंदरगाह पर करीब 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहर दर्ज की गई है। इसके साथ ही होक्काइडो और इवाते जैसे क्षेत्रों में भी लहरें उठने की आशंका जताई गई है। NHK की रिपोर्ट के अनुसार, आओमारी तट के पास भी समुद्र में असामान्य हलचल देखी गई, जिसके बाद प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी।

सुनामी अलर्ट के बीच समुद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई जहाजों को तेजी से तट की ओर लौटते देखा जा सकता है। इस दृश्य ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में किसी भी असामान्यता की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री सना तकाएची ने नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने को कहा है।

दरअसल, जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां चार बड़ी टेक्टॉनिक प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं। यही वजह है कि यहां हर साल हजारों भूकंप दर्ज किए जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में ही देश में 1500 से ज्यादा झटके महसूस किए गए थे, जिससे यह दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में शामिल है।

यह भी पढ़े 

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीद जारी रखेगा भारत

Share :

Trending this week

UAE पहुंचे PM मोदी, बोले- हर मुश्किल में भारत आपके साथ

May - 16 - 2026

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा ... Read More

जंग के बाद UAE पहुंचे मोदी

May - 15 - 2026

ईरान युद्ध के बाद पहली बार संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे प्... Read More

CIA छापे की खबरों पर मचा बवाल

May - 14 - 2026

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर Tulsi Gabbard के ऑफिस पर CI... Read More