Fela News Lifestyle Header Banner

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रपोज, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रपोज, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

Last Updated May - 21 - 2026, 03:28 PM | Source : Fela News

Karan Kundrra Proposes Tejasswi Prakash: बिग बॉस से शुरू हुई करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी अब शादी तक पहुंच गई है. करण के रोमांटिक प्रपोजल वीडियो ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है.
करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रपोज
करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रपोज

Karan Kundrra Proposes Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और फैंस के पसंदीदा कपल्स में शामिल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी अब शादी के मुकाम तक पहुंच गई है. पिछले कई सालों से दोनों की शादी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे, लेकिन हर बार यह कपल मुस्कुराकर बात टाल देता था. अब आखिरकार करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को बेहद ग्रैंड और फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज कर दिया है.

यह खास पल नेटफ्लिक्स के शो ‘दुबई ब्लिंग’ के स्पिन-ऑफ ‘देसी ब्लिंग’ में देखने को मिला, जिसका प्रीमियर 20 मई को हुआ. शो के लेटेस्ट एपिसोड में करण ने चार साल के रिश्ते को एक नई पहचान देते हुए घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया. जैसे ही यह एपिसोड स्ट्रीम हुआ, सोशल मीडिया पर ‘तेजरन’ फैंस की खुशी देखने लायक थी और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

करण का यह प्रपोजल किसी बॉलीवुड फिल्म के रोमांटिक सीन से कम नहीं था. उन्होंने तेजस्वी के लिए एक बेहद शानदार सेटअप तैयार किया था, जहां समंदर के बीच बड़े अक्षरों में लिखा था— “Will You Marry Me?” यह नजारा देखकर तेजस्वी पूरी तरह भावुक हो गईं और उनके मुंह से सिर्फ इतना निकला, “मैं कांप रही हूं…”

इस खास मौके पर शो के कई सितारे भी मौजूद थे, जिन्होंने इस सरप्राइज को और यादगार बना दिया. करण ने तेजस्वी का हाथ थामते हुए अपनी चार साल की जर्नी को याद किया और भावुक अंदाज में कहा कि लोगों ने उनके रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन हर मुश्किल दौर में दोनों साथ खड़े रहे.

करण ने कहा, “तुमने मेरी जिंदगी में प्यार का मतलब बदल दिया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी से इतना प्यार करूंगा या कभी कमिटमेंट कर पाऊंगा. लेकिन आज मुझे यकीन है कि तुम ही मेरी जिंदगी हो.”

इसके बाद करण ने डायमंड रिंग निकालकर तेजस्वी को प्रपोज किया. यह पल इतना भावुक था कि तेजस्वी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाईं और तुरंत करण को गले लगा लिया.

करण और तेजस्वी की लव स्टोरी साल 2021 में ‘बिग बॉस 15’ के घर से शुरू हुई थी. शो के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और तब से यह जोड़ी लगातार फैंस की फेवरेट बनी हुई है. अब फैंस को सिर्फ उस दिन का इंतजार है जब ‘तेजरन’ अपनी शादी की तारीख का एलान करेंगे.

यह भी पढ़े 

सलमान या शाहरुख? जानिए बॉलीवुड का असली सबसे अमीर सुपरस्टार

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More