Last Updated Mar - 13 - 2026, 11:30 AM | Source : Fela News
“जल है तो कल है” यह कहावत हम सभी ने कई बार सुनी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चाय और कॉफी पीने से शरीर में पानी की जरूरत पूरी हो सकती है या नहीं। आइए जानते हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सही विकल्प क्या हैं।
How Much Water Should You Drink Daily: पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, लेकिन अक्सर लोग इसकी अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना पाचन को बेहतर बनाने, शरीर में पोषक तत्व पहुंचाने, शरीर का तापमान संतुलित रखने और शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकालने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने और जोड़ों को चिकनाई देने में भी मदद करता है, जिससे शरीर की गतिविधियां आसानी से हो पाती हैं।
कितना पानी पीना जरूरी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। आम तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में करीब 2 से 3 लीटर यानी लगभग 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि पानी की जरूरत हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। यह उम्र, लिंग, शारीरिक गतिविधि, मौसम और स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करती है।
क्या चाय-कॉफी से पूरी हो जाती है पानी की कमी?
कई लोग मानते हैं कि चाय, कॉफी या जूस पीने से भी शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। चाय और कॉफी में कैफीन अधिक होता है, जो डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है। वहीं पैकेट वाले जूस और मीठे पेय पदार्थों में ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भी कैफीन और शुगर अधिक होती है, जिससे शरीर को सही तरह से हाइड्रेशन नहीं मिल पाता।
पानी पीने का बेहतर तरीका
अगर किसी को सादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो वह इन्फ्यूज्ड वाटर का विकल्प चुन सकता है। इसमें नींबू, पुदीना, अदरक, दालचीनी, सौंफ या हल्दी मिलाकर पानी का स्वाद बेहतर बनाया जा सकता है। इससे पानी पीना आसान हो जाता है और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स का भी फायदा मिलता है।
फल और सब्जियां भी करती हैं हाइड्रेट
इसके अलावा कुछ फल और सब्जियां भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। संतरा, सेब, खीरा, गाजर और चुकंदर को पानी में मिलाकर हल्के फ्लेवर वाले पेय बनाए जा सकते हैं। वहीं तरबूज, खरबूजा, संतरा, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, लेट्यूस और सेलरी जैसे फूड्स में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़े
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More
May - 29 - 2026
How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More