Header Image

Why Hands Go Numb At Night: सोते समय हाथ सुन्न होने पर क्या करें? ये आम गलतियां बनती हैं बड़ी वजह

Why Hands Go Numb At Night: सोते समय हाथ सुन्न होने पर क्या करें? ये आम गलतियां बनती हैं बड़ी वजह

Last Updated Mar - 13 - 2026, 11:08 AM | Source : Fela News

Numb Hands During Sleep: कई लोगों को सोते समय हाथ सुन्न पड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कत होती है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है।
सोते समय हाथ सुन्न होने पर क्या करें?
सोते समय हाथ सुन्न होने पर क्या करें?

Why Do Hands Go Numb While Sleeping: कई लोगों को रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न होने की समस्या महसूस होती है। ऐसा लगता है जैसे हाथ में बिल्कुल जान नहीं रही। यह समस्या काफी आम है और कई लोगों के साथ होती है। रिसर्च के मुताबिक, लगभग एक-तिहाई वयस्कों को हफ्ते में कम से कम एक बार सोते समय हाथ, कलाई या बाजू में सुन्नपन और झनझनाहट महसूस होती है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को नॉक्टर्नल पैरास्थीसिया कहा जाता है। आमतौर पर यह गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन अगर यह बार-बार हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

क्यों होता है हाथ सुन्न?

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोते समय हाथ सुन्न होने का सबसे बड़ा कारण नसों पर दबाव पड़ना होता है। जब किसी वजह से नस दब जाती है या उस हिस्से में कुछ समय के लिए ब्लड फ्लो कम हो जाता है, तो हाथ में झनझनाहट या सुई चुभने जैसा एहसास होने लगता है। यह शरीर का संकेत होता है कि उस हिस्से पर दबाव पड़ रहा है और पोजीशन बदलने की जरूरत है।

गलत सोने की पोजीशन भी वजह

कई बार सोने की गलत पोजीशन भी इस समस्या का कारण बनती है। जैसे कलाई मोड़कर सोना, हाथ को सिर के नीचे रखना, बाजू पर सिर टिकाकर सोना या शरीर का वजन हाथ पर आ जाना। इसके अलावा तकिए की गलत ऊंचाई या गर्दन और रीढ़ की गलत स्थिति भी हाथों में सुन्नपन की समस्या बढ़ा सकती है।

इन कारणों से भी हो सकती है समस्या

कुछ मामलों में हाथों का सुन्न होना नसों से जुड़ी अन्य बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। जैसे पेरिफेरल न्यूरोपैथी, डायबिटीज, विटामिन की कमी, इंफेक्शन, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट या ज्यादा शराब का सेवन भी इसके कारण हो सकते हैं।

कैसे मिले राहत?

अगर सोते समय हाथ सुन्न हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। शरीर की पोजीशन बदलने, हाथ-पैरों को हल्का हिलाने या उंगलियों को धीरे-धीरे स्ट्रेच करने से कुछ ही मिनट में आराम मिल जाता है। हल्की मालिश करने या हाथों को गुनगुने पानी में रखने से भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और झनझनाहट कम हो जाती है। हालांकि अगर यह समस्या बार-बार हो रही हो या दर्द और कमजोरी भी महसूस हो, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

यह भी पढ़े 

Burning Eyes Reasons: स्क्रीन टाइम के बिना भी क्यों सूखती हैं आंखें? जानें कारण और बचाव के तरीके

Share :

Trending this week

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More

मोबाइल की लत बना रही दिमाग कमजोर

May - 29 - 2026

How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More