Last Updated Mar - 11 - 2026, 12:04 PM | Source : Fela News
Lifestyle Causes Of Body Pain: कई लोगों को सुबह उठते ही कंधों में दर्द, पीठ में जकड़न या पैरों में भारीपन महसूस होता है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
Why Body Hurts Without Exercise: कई लोगों को सुबह उठते ही कंधों में दर्द, पीठ में जकड़न या पैरों में भारीपन महसूस होता है, जबकि उन्होंने कोई भारी काम या एक्सरसाइज भी नहीं की होती। न ही कोई चोट लगी होती है और न ही ज्यादा शारीरिक मेहनत की होती है, फिर भी शरीर थका हुआ और दर्द भरा महसूस होता है। आजकल इस तरह का रोजमर्रा का बॉडी पेन काफी आम होता जा रहा है।
क्यों होती है यह समस्या?
डॉक्टरों के अनुसार यह दर्द हमेशा मांसपेशियों पर दबाव पड़ने की वजह से नहीं होता। कई बार यह शरीर के अंदर चल रही कुछ प्रक्रियाओं का संकेत भी हो सकता है। आज की लाइफस्टाइल में लंबे समय तक बैठकर काम करना, नींद पूरी न होना, तनाव और असंतुलित खानपान जैसी आदतें शरीर में हल्की सूजन यानी इंफ्लेमेशन बढ़ा सकती हैं। यही सूजन मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द या थकान की वजह बनती है।
एक्सपर्ट की राय
डॉ. अभिषेक पाटिल के मुताबिक लंबे समय तक रहने वाला तनाव भी शरीर पर असर डालता है। जब व्यक्ति लगातार तनाव में रहता है तो शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन ज्यादा बनने लगते हैं। शुरुआत में ये हार्मोन शरीर को चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं, लेकिन लंबे समय तक तनाव रहने पर मांसपेशियां और नसें लगातार तनाव की स्थिति में रहती हैं। इससे गर्दन, कंधों और पीठ में जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है।
नींद की कमी भी बड़ी वजह
नींद की कमी भी शरीर में दर्द का एक बड़ा कारण हो सकती है। दरअसल गहरी नींद के दौरान ही शरीर खुद को रिपेयर करता है, एनर्जी को संतुलित करता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर नींद पूरी न हो या बार-बार टूटती रहे तो यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। यही वजह है कि कई लोग बिना ज्यादा काम किए भी सुबह उठते ही थकान या दर्द महसूस करते हैं।
खानपान का भी शरीर के दर्द से गहरा संबंध होता है। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड शुगर और अनहेल्दी फैट्स वाले भोजन शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं। वहीं फल, सब्जियां, मेवे, बीज और ओमेगा-3 से भरपूर आहार शरीर में सूजन कम करने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
कैसे कम किया जा सकता है यह दर्द?
रोजमर्रा के ऐसे दर्द को छोटी-छोटी लाइफस्टाइल आदतों से काफी हद तक कम किया जा सकता है। नियमित हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और तनाव कम करने वाली गतिविधियां शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। अगर दर्द कई हफ्तों तक बना रहे या इसके साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दें, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।
यह भी पढ़े
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More
May - 29 - 2026
How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More