Header Image

रोज़ मक्खन और रिफाइंड ऑयल साथ खाते हैं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

रोज़ मक्खन और रिफाइंड ऑयल साथ खाते हैं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Last Updated Jan - 23 - 2026, 05:24 PM | Source : Fela News

मक्खन और रिफाइंड ऑयल को मिलाकर खाना स्वाद बढ़ाता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह हार्मोन, पाचन और दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
रोज़ मक्खन और रिफाइंड ऑयल साथ खाते हैं?
रोज़ मक्खन और रिफाइंड ऑयल साथ खाते हैं?

आज के दौर में जब लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं, तब खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल और फैट को लेकर सही जानकारी होना बेहद जरूरी हो गया है। भारतीय रसोई में मक्खन और रिफाइंड ऑयल दोनों का खूब इस्तेमाल होता है। मक्खन स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है, जबकि रिफाइंड ऑयल को हल्का और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर माना जाता है। कई घरों में लोग सब्ज़ी, दाल या तड़के के दौरान मक्खन और रिफाइंड ऑयल को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। स्वाद तो बढ़ जाता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह आदत सेहत के लिए सही है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार मक्खन और रिफाइंड ऑयल की प्रकृति एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। मक्खन में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि रिफाइंड ऑयल प्रोसेसिंग के दौरान अपने कई प्राकृतिक पोषक तत्व खो देता है। जब इन दोनों को एक साथ या बार-बार तेज आंच पर इस्तेमाल किया जाता है, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट गायनोकॉलोजिस्ट और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. दीपिका सिंह बताती हैं कि मक्खन और रिफाइंड ऑयल को कभी-कभार एक साथ इस्तेमाल करना बहुत बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन अगर यह आदत रोज़ की बन जाए तो सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। तेज आंच पर मक्खन डालने से वह जलने लगता है और हानिकारक तत्व पैदा करता है, जो हार्ट हेल्थ और हार्मोनल बैलेंस के लिए सही नहीं होते । 

डॉ. दीपिका के मुताबिक इसका असर खासतौर पर महिलाओं की सेहत पर ज्यादा देखने को मिलता है। लगातार इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से हार्मोनल इंबैलेंस, PCOD, PCOS जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा वजन बढ़ना, पाचन में भारीपन, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा खान-पान कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। 

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि मक्खन को बिना ज्यादा गर्म किए इस्तेमाल करना बेहतर है। वहीं अगर रिफाइंड ऑयल के साथ किसी फैट को मिलाना हो, तो मक्खन की जगह घी ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है। घी की स्मोक पॉइंट ज्यादा होती है और यह पाचन के लिए भी बेहतर होता है। 

इसके अलावा एक और बड़ी गलती जो लोग अक्सर करते हैं, वह है एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल । जब तेल को बार-बार गर्म किया जाता है, खासकर तलने के दौरान, तो उसकी रासायनिक संरचना बदल जाती है। इससे ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स जैसे हानिकारक तत्व बनते हैं, जो शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक ऐसे तेल का सेवन पाचन तंत्र, हार्ट और मेटाबॉलिज्म के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

निष्कर्ष यही है कि स्वाद के साथ-साथ संतुलन भी जरूरी है। मक्खन और रिफाइंड ऑयल को मिलाकर रोजाना खाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। बेहतर होगा कि सीमित मात्रा में, सही तरीके और सही विकल्पों के साथ फैट का इस्तेमाल किया जाए, ताकि स्वाद भी बना रहे और सेहत भी सुरक्षित रहे। 

यह भी पढ़े 

प्रदूषण से 2022 में 17 लाख मौतें भारत पर चिंता

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More