Header Image

Fitness Routine Tips : 80 की उम्र में कमाल! दादी रोज 90 मिनट वर्कआउट

Fitness Routine Tips : 80 की उम्र में कमाल! दादी रोज 90 मिनट वर्कआउट

Last Updated Apr - 22 - 2026, 12:00 PM | Source : Fela News

Fitness Routine Tips : 70 की उम्र में खुद को बदला, अब फिटनेस की मिसाल बनीं। कभी बीमारियों से जूझने वाली महिला आज जिम में घंटों पसीना बहाकर सभी को प्रेरित कर रही हैं।
80 की उम्र में कमाल! दादी रोज 90 मिनट वर्कआउट
80 की उम्र में कमाल! दादी रोज 90 मिनट वर्कआउट

Fitness Routine Tips : आज के दौर में जहां लोग 40-50 की उम्र के बाद ही खुद को कमजोर मानने लगते हैं, वहीं 80 साल की एक दादी ने फिटनेस को लेकर नई मिसाल पेश कर दी है। कनाडा की रहने वाली Joan MacDonald ने साबित कर दिया है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है।

कभी हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, चक्कर और गठिया जैसी बीमारियों से जूझने वाली जोन ने 70 साल की उम्र में अपनी जिंदगी बदलने का फैसला लिया। उस वक्त उनका वजन करीब 90 किलो था और दवाइयों पर निर्भरता बढ़ती जा रही थी। लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने फिटनेस का रास्ता चुना। अपनी फिटनेस एक्सपर्ट बेटी के मार्गदर्शन में उन्होंने एक्सरसाइज और सही डाइट शुरू की और महज तीन साल में करीब 29 किलो वजन घटा लिया।

आज 80 साल की उम्र में जोन रोजाना जिम में 90 मिनट तक वर्कआउट करती हैं। उनका फिटनेस रूटीन बेहद अनुशासित है। वह हर दिन वॉर्म-अप से शुरुआत करती हैं ताकि मांसपेशियां और जोड़ों को चोट से बचाया जा सके। हफ्ते में पांच दिन वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं, जिसमें बेंच प्रेस, स्क्वाट्स और लैट पुलडाउन जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा, वह नियमित रूप से कार्डियो भी करती हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और स्टैमिना बढ़ता है।

वर्कआउट के बाद 15 मिनट की स्ट्रेचिंग उनके रूटीन का अहम हिस्सा है, जो शरीर को लचीला बनाए रखने और जल्दी रिकवरी में मदद करता है। जोन का मानना है कि फिटनेस सिर्फ एक्सरसाइज तक सीमित नहीं है, बल्कि खान-पान भी उतना ही जरूरी है। वह रोज करीब 150 ग्राम प्रोटीन लेती हैं, पर्याप्त पानी पीती हैं और बैलेंस्ड डाइट पर ध्यान देती हैं।

इतना ही नहीं, वह मानसिक फिटनेस पर भी जोर देती हैं। मेडिटेशन, ब्रेन गेम्स और नई चीजें सीखकर वह अपने दिमाग को भी एक्टिव रखती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी दवा या स्टेरॉयड के पूरी तरह नेचुरल तरीके से खुद को फिट बनाया है।

जोन मैकडॉनल्ड की कहानी यह बताती है कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती। सही रूटीन, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में खुद को बदल सकता है।

यह भी पढ़े 

Morning Heel Pain: सुबह एड़ी दर्द? जानें कौन सी बीमारी का संकेत

 

Share :

Trending this week

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More

मोबाइल की लत बना रही दिमाग कमजोर

May - 29 - 2026

How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More