Header Image

Morning Heel Pain: सुबह एड़ी दर्द? जानें कौन सी बीमारी का संकेत

Morning Heel Pain: सुबह एड़ी दर्द? जानें कौन सी बीमारी का संकेत

Last Updated Apr - 21 - 2026, 11:47 AM | Source : Fela News

Plantar Fasciitis Symptoms: सुबह उठते ही एड़ी में तेज दर्द और जकड़न कई लोगों को परेशान कर रही है, पहला कदम रखते ही चुभन बढ़ती है, जो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।
सुबह एड़ी दर्द? जानें कौन सी बीमारी का संकेत
सुबह एड़ी दर्द? जानें कौन सी बीमारी का संकेत

Why Do My Heels Hurt In The Morning: सुबह उठते ही एड़ी में तेज दर्द या जकड़न महसूस होना अब एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। बिस्तर से पहला कदम रखते ही होने वाली चुभन दरअसल शरीर का एक संकेत हो सकती है, जिसे समझना बेहद जरूरी है।

क्या हो सकती है वजह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह के समय एड़ी में दर्द का सबसे आम कारण प्लांटर फैसाइटिस होता है। इसमें पैर के तलवे की लिगामेंट में सूजन आ जाती है। रातभर आराम के कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे सुबह दर्द ज्यादा महसूस होता है। कुछ देर चलने के बाद राहत मिलती है, लेकिन नजरअंदाज करने पर समस्या गंभीर हो सकती है।

ये बीमारी भी बन सकती है कारण

एड़ी के दर्द के पीछे एचिलीस टेंडिनाइटिस भी हो सकता है, जिसमें पिंडली और एड़ी को जोड़ने वाली नस में सूजन आ जाती है। यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है, जो ज्यादा दौड़ते हैं या पैरों पर अधिक दबाव डालते हैं।

इसके अलावा रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारी भी एड़ी के दर्द की वजह बन सकती है, जिसमें जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ जाता है।

नजरअंदाज न करें ये संकेत

अगर दर्द लगातार बढ़ रहा है और चलने में परेशानी हो रही है, तो यह स्ट्रेस फ्रैक्चर का संकेत भी हो सकता है। वहीं, हाइपोथायरॉयडिज्म जैसी हार्मोनल समस्या के कारण भी एड़ी में सूजन और दर्द हो सकता है।

कैसे पाएं राहत?

हल्के मामलों में बर्फ से सिकाई, आराम और स्ट्रेचिंग से राहत मिल सकती है। सुबह उठने से पहले पैरों को हल्का मूव करना भी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

एड़ी का दर्द छोटा लग सकता है, लेकिन यह शरीर में छिपी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। समय रहते ध्यान देना ही सबसे बड़ी बचाव है।

यह भी पढ़े 

ओवरईटिंग से बढ़ता है बीमारियों का खतरा? जानें पूरा सच

Share :

Trending this week

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More

मोबाइल की लत बना रही दिमाग कमजोर

May - 29 - 2026

How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More