Header Image

बिन मौसम बारिश में बच्चों को बीमारियों से कैसे रखें सुरक्षित

बिन मौसम बारिश में बच्चों को बीमारियों से कैसे रखें सुरक्षित

Last Updated Jan - 31 - 2026, 11:57 AM | Source : Fela News

अचानक हुई बारिश बच्चों की सेहत पर असर डाल सकती है। एक्सपर्ट से जानिए बिन मौसम बारिश के दौरान बच्चों को सर्दी, खांसी और संक्रमण से कैसे बचाएं।
बिन मौसम बारिश में बच्चों को बीमारियों से कैसे रखें सुरक्षित
बिन मौसम बारिश में बच्चों को बीमारियों से कैसे रखें सुरक्षित

सर्दियां जाते-जाते जब अचानक बारिश हो जाती है तो मौसम फिर से ठंडा हो जाता है। जनवरी जैसे महीनों में बिन मौसम बारिश न सिर्फ बड़ों बल्कि बच्चों की सेहत के लिए भी चुनौती बन जाती है। बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए मौसम में जरा-सा बदलाव भी उन्हें जल्दी बीमार कर सकता है। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चे और एक से दो साल की उम्र के छोटे बच्चे इस मौसम में ज्यादा प्रभावित होते हैं। 

हल्की बारिश में भीग जाना, ठंडी चीजें खा लेना या बारिश के बाद बाहर खेलना बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल इंफेक्शन, गले में दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता थोड़ी सतर्कता बरतें और समय रहते बच्चों का सही तरीके से ख्याल रखें। 

इस बारे में चाइल्ड स्पेशलिस्ट Dr. Avijit Prakash Yadav बताते हैं कि सर्दियों में जब अचानक बारिश या ओले गिरते हैं, तो बच्चों को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर बच्चा स्कूल से आते वक्त बारिश में भीग जाए तो सबसे पहले उसके गीले कपड़े बदलवाने चाहिए। इसके बाद साफ और सूखे तौलिए से बाल अच्छी तरह सुखाने चाहिए और चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और सर्दी लगने का खतरा कम होता है। 

एक्सपर्ट के अनुसार बारिश में भीगने के बाद बच्चे के शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। बच्चे को हल्दी वाला दूध, सब्जियों का गर्म सूप या हल्का गुनगुना पानी देना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में गर्माहट आती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में बच्चों को तीन लेयर कपड़े पहनाएं। साथ ही मोजे और टोपी भी जरूर पहनाएं। हालांकि यह ध्यान रखें कि बच्चे को जरूरत से ज्यादा कपड़े न पहनाएं, क्योंकि ज्यादा पसीना आने से भी सर्दी लग सकती है। 

 न्यूट्रिशन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। डॉक्टर बताते हैं कि बिन मौसम बारिश के दौरान बच्चों को पौष्टिक और हल्का खाना देना चाहिए। भोजन में गर्म सब्जियां, दाल, सूप और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इससे बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत रहती है और वह जल्दी बीमार नहीं पड़ता। इस मौसम में बाहर का खाना बिल्कुल अवॉयड करना चाहिए, क्योंकि नमी के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और इससे पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

बारिश के साथ मच्छरों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को बाहर खेलने से बचाना चाहिए और घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। जरूरत पड़ने पर घर में मच्छर भगाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए । 

कुल मिलाकर, बिन मौसम बारिश में थोड़ी सी सावधानी बच्चों को बड़ी बीमारियों से बचा सकती है। समय पर कपड़े बदलना, शरीर को गर्म रखना, पोषण पर ध्यान देना और साफ-सफाई बनाए रखना बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े 

Morning Water Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने के फायदे और सेहत लाभ

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More