Last Updated May - 15 - 2026, 03:23 PM | Source : Fela News
भारत में तेजी से बढ़ रहीं पेट की बीमारियां लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं. दूषित खाना, गंदगी और बैक्टीरिया के कारण लोग अब हर निवाला सोच-समझकर खाने को मजबूर हो रहे हैं.
खाना खाने के तुरंत बाद वॉशरूम जाने की समस्या आजकल तेजी से लोगों में देखने को मिल रही है. ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए यह परेशानी और भी ज्यादा शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. कई लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक लगातार ऐसा होना शरीर के अंदर पनप रही किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.
भारत में लाखों लोग झेल रहे यह परेशानी
भारत में लगभग 5 से 10 प्रतिशत लोग इस समस्या से परेशान बताए जाते हैं. बदलती लाइफस्टाइल, खराब खानपान और पेट से जुड़ी बीमारियों के कारण यह दिक्कत तेजी से बढ़ रही है. कई बार लोग खाना खत्म करते ही पेट में मरोड़, गैस और टॉयलेट जाने की तेज जरूरत महसूस करने लगते हैं. मेडिकल भाषा में इसे Gastrocolic Reflex कहा जाता है.
डॉक्टरों के अनुसार यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा होने लगे या लंबे समय तक बनी रहे तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
आखिर क्यों होती है यह समस्या?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब पेट पूरी तरह साफ नहीं होता और व्यक्ति लगातार खाना खाता रहता है, तो पेट के अंदर दबाव बढ़ने लगता है. नया खाना पहुंचते ही पुराना भोजन बाहर निकलने का दबाव बनाता है, जिससे पेट में क्रैम्प्स और तुरंत टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है.
कई लोगों में यह समस्या गैस, खराब पाचन और आंतों की कमजोरी के कारण भी होती है. अगर यह परेशानी महीनों तक बनी रहे तो यह बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है.
इन बीमारियों का भी हो सकता है संकेत
डॉक्टरों का कहना है कि बार-बार ऐसा होना कई गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है.
• Irritable Bowel Syndrome (IBS): इसमें खाना खाते ही पेट दर्द, गैस और टॉयलेट की समस्या शुरू हो जाती है.
• Lactose Intolerance: दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होने पर भी व्यक्ति को तुरंत शौच जाना पड़ सकता है.
• Celiac Disease: गेहूं या ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोगों में यह समस्या आम होती है.
Liver Damage तक पहुंच सकती है बात
अगर लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है तो डॉक्टर Liver और आंतों की जांच कराने की सलाह देते हैं. कई बार आंतों में संक्रमण बढ़ने लगता है, जो धीरे-धीरे लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
भूलकर भी न करें नजरअंदाज
बड़े डॉक्टरों का मानना है कि खाना खाते ही बार-बार वॉशरूम जाना सामान्य नहीं माना जाना चाहिए. अगर यह परेशानी लगातार बनी रहे, वजन कम होने लगे, पेट दर्द या दस्त की शिकायत बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. सही समय पर जांच और इलाज बड़ी बीमारी से बचा सकता है.
यह भी पढ़े
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More
May - 29 - 2026
How Screen Time Affects Brain Health: आज की डिजिटल जिंदगी में इंसान का दिमाग शा... Read More