Last Updated May - 20 - 2026, 02:59 PM | Source : Fela News
Seasonal Illness: अच्छी नींद केवल घंटों पर नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करती है। लगातार कम और खराब नींद लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
Why Do People Fall Sick Frequently: मौसम बदलते ही कई लोग खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान जैसी समस्याओं का जिम्मेदार ठंडी हवा, बारिश या प्रदूषण को मान लेते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर बार बीमारी की असली वजह मौसम नहीं होता. इसके पीछे अक्सर हमारी रोजमर्रा की गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर देती हैं. देर रात तक जागना, खराब खानपान, तनाव और लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं.
डॉक्टरों के मुताबिक लगातार खराब और कम नींद लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, जिससे बार-बार सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है, और इसी समय इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. अगर नींद की क्वालिटी खराब हो तो शरीर सही तरह से रिकवर नहीं कर पाता.
रिसर्च भी बताती है कि नींद की कमी न सिर्फ इम्यूनिटी बल्कि दिल की सेहत, वजन और मानसिक स्थिति पर भी गंभीर असर डालती है. वहीं गलत खानपान, प्रोसेस्ड फूड और जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी शरीर की ताकत को कमजोर कर देती है, जिससे बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं.
इसके अलावा कम पानी पीना, शारीरिक गतिविधि की कमी और लंबे समय तक बंद कमरों में रहना भी संक्रमण के खतरे को बढ़ाता है. डॉक्टरों का साफ कहना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और पूरी नींद ही मजबूत इम्यून सिस्टम की असली कुंजी है, जिससे बार-बार होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़े
Jun - 13 - 2026
Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौकà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बाà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और à¤... Read More