Header Image

AAP का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा उपनेता पद से हटाए गए वजह जानकर हैरान

AAP का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा उपनेता पद से हटाए गए वजह जानकर हैरान

Last Updated Apr - 02 - 2026, 04:08 PM | Source : Fela News

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। पार्टी ने पत्र लिखकर उनके बोलने का समय रोकने को कहा, अब डॉ. अशोक मित्तल नए उपनेता होंगे।
राघव चड्ढा उपनेता पद से हटाए गए वजह जानकर हैरान
राघव चड्ढा उपनेता पद से हटाए गए वजह जानकर हैरान

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। इस फैसले की जानकारी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर दी है। साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय न दिया जाए। अब पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को नया उप नेता नियुक्त किया गया है।

इस फैसले के बाद पार्टी और राघव चड्ढा के बीच मतभेद की अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, AAP की ओर से किसी भी तरह के विवाद या पार्टी से अलगाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से आते हैं। राघव चड्ढा पार्टी के शुरुआती और प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ लोकपाल आंदोलन के दौरान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे तेजी से पार्टी में उभरे और राष्ट्रीय प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष जैसे अहम पद संभाले।

उन्होंने 2019 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। इसके बाद 2020 में उन्होंने राजेंद्र नगर सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी मजबूत वापसी की।

साल 2022 में राघव चड्ढा 33 साल की उम्र में राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद बने। इसके बाद उन्होंने मनीष सिसोदिया और भगवंत मान जैसे नेताओं के साथ मिलकर पार्टी के संसदीय और संगठनात्मक कामों में अहम भूमिका निभाई। 2023 में AAP ने उन्हें संजय सिंह की जगह राज्यसभा में अपना नेता बनाया था।

अब पार्टी के इस ताजा फैसले को एक बड़े राजनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में यह कदम AAP की रणनीति और आंतरिक समीकरणों पर क्या असर डालेगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़े 

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS ट्रांसफर, 25 कलेक्टर बदले

Share :

Trending this week

21 मई से दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी चालकों की तीन दिन हड़ताल

May - 19 - 2026

दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बु... Read More

आवारा कुत्तों पर SC सख्त

May - 19 - 2026

आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार... Read More

नॉर्वे में PM मोदी पर सवाल पड़ते ही भड़का विदेश मंत्रालय

May - 19 - 2026

PM Narendra Modi Norway Visit: नॉर्वे दौरे के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की प... Read More