Fela News Lifestyle Header Banner

अजित पवार के बाद NCP में नया चेहरा, आज होगा फैसला

अजित पवार के बाद NCP में नया चेहरा, आज होगा फैसला

Last Updated Feb - 26 - 2026, 12:13 PM | Source : Fela News

अजित पवार के निधन के बाद खाली पड़े NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आज केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला होगा। सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर की संभावना।
अजित पवार के बाद NCP में नया चेहरा
अजित पवार के बाद NCP में नया चेहरा

महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित हो रही है, जिसमें पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हालिया विमान हादसे में निधन के बाद से यह पद खाली था और अब पार्टी नेतृत्व को नया चेहरा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। महायुति गठबंधन के सहयोगी दलों ने भी उनके नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे समेत कई नेताओं ने सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का आग्रह किया है। ऐसे में आज की बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। 

अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया था। उन्होंने पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई थी। उनके जाने के बाद पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नेतृत्व को स्थिर रखना और कार्यकर्ताओं में विश्वास कायम रखना था | सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद संभालकर प्रशासनिक जिम्मेदारी तो ले ली, लेकिन संगठनात्मक नेतृत्व अभी तक तय नहीं हुआ था। आज की बैठक इसी दिशा में निर्णायक मानी जा रही है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार के नाम की भी चर्चा थी। हालांकि, पार्टी के राज्य और केंद्रीय नेतृत्व ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति जताई। इसे पार्टी में अनुभव और स्थिरता को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है। 

सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद संभालने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिससे वह सीट खाली हो गई है। जानकारी के मुताबिक, उस सीट पर पार्थ पवार को उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सुनेत्रा पवार को छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता लेनी होगी। 

इसी कड़ी में बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी भी तेज हो गई है। अजित पवार के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी सुनेत्रा पवार को यहां से उम्मीदवार बना सकती है और इस चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक परंपरा और दिवंगत नेता के सम्मान को देखते हुए विपक्षी दलों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी संकेत दिए हैं कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। हालांकि अंतिम निर्णय राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करेगा। 

आज की कार्यकारिणी बैठक को संगठनात्मक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इससे न केवल नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप मिलेगा, बल्कि आगामी उपचुनावों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति की दिशा भी स्पष्ट होगी । महाराष्ट्र की सियासत में यह बदलाव आने वाले महीनों में नए समीकरण तय कर सकता है। 

यह भी पढ़े 

ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ा परिवार, जहर से दो की मौत

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More