Header Image

BMC चुनाव नतीजों से पहले करोड़पति उम्मीदवारों का खुलासा, हलफनामों ने खोले राज

BMC चुनाव नतीजों से पहले करोड़पति उम्मीदवारों का खुलासा, हलफनामों ने खोले राज

Last Updated Jan - 16 - 2026, 12:10 PM | Source : Fela News

बीएमसी चुनाव 2026 से पहले उम्मीदवारों के हलफनामों ने चौंकाया, 35 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति, कई नेताओं की संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी सामने आई.
BMC चुनाव नतीजों से पहले करोड़पति उम्मीदवारों का खुलासा
BMC चुनाव नतीजों से पहले करोड़पति उम्मीदवारों का खुलासा

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजे आज, शुक्रवार 16 जनवरी को घोषित होने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए चुनावी हलफनामों ने मुंबई की सियासत में हलचल मचा दी है. इन हलफनामों से यह साफ हो गया है कि बीएमसी चुनाव में मैदान में उतरे बड़ी संख्या में उम्मीदवार आर्थिक रूप से बेहद संपन्न हैं. आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनकी संपत्ति पिछले कुछ वर्षों में तेज़ी से बढ़ी है. 

सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर नाम आता है बीजेपी नेता मकरंद नार्वेकर का. मकरंद नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के भाई हैं और दो बार नगरसेवक रह चुके हैं. पेशे से वकील मकरंद नार्वेकर ने अपने हलफनामे में 124 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. अगर पिछले चुनावों से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 

साल 2012 में उनकी संपत्ति 3.67 करोड़ रुपये थी, 2017 में यह 6.32 करोड़ तक पहुंची और 2026 में सीधे 124 करोड़ रुपये हो गई. 

हलफनामे के मुताबिक, मकरंद नार्वेकर ने अक्टूबर 2022 से नवंबर 2025 के बीच अलीबाग क्षेत्र में 27 ज़मीन के टुकड़े खरीदे. उन्होंने दावा किया कि अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) और रो-रो फेरी सेवा जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण इन संपत्तियों की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हुई. 

इस सूची में मकरंद नार्वेकर अकेले नहीं हैं. वार्ड 225 से उम्मीदवार हर्षिता नार्वेकर, जो उनकी भाभी हैं, ने 63.62 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. साल 2017 में यह आंकड़ा 10.74 करोड़ रुपये था, यानी उनकी संपत्ति में भी भारी इजाफा हुआ है. 

इसके अलावा, समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सना अब्बास कुरैशी भी बीएमसी चुनाव की सबसे अमीर महिला उम्मीदवारों में शामिल हैं. कलीना से चुनाव लड़ रहीं सना कुरैशी ने 60.3 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. 

पूर्व विधायक सदा सरवणकर के बेटे समाधान सरवणकर ने 46.59 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई है, जो 2017 में 9.43 करोड़ रुपये थी. 

वहीं, पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर की कुल संपत्ति 5.26 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें पिछले आठ वर्षों में करीब 3.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. यामिनी जाधव (वार्ड 209) ने 14.57 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. बीएमसी चुनाव के नतीजों से पहले सामने आए ये आंकड़े यह सवाल जरूर खड़ा करते हैं कि स्थानीय राजनीति में धन और सत्ता का प्रभाव लगातार क्यों बढ़ता जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

पटना में हाफ एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली

 

Share :

Trending this week

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

May - 27 - 2026

बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर स... Read More

डिजिटल करेंसी से राशन माफियाओं पर वार

May - 27 - 2026

दिल्ली में सरकारी राशन की चोरी, जमाखोरी और कालाबाजारी प... Read More

आसाराम को हाई कोर्ट से झटका

May - 27 - 2026

रेप केस में दोषी आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ा झट... Read More