Header Image

Delhi News: दिल्ली जू हुआ स्मार्ट, ऐप बताएगा जानवरों की लाइव लोकेशन

Delhi News: दिल्ली जू हुआ स्मार्ट, ऐप बताएगा जानवरों की लाइव लोकेशन

Last Updated May - 18 - 2026, 12:58 PM | Source : Fela News

Delhi News In Hindi: दिल्ली जू घूमना अब होगा और आसान. NZP Saathi ऐप से विजिटर्स को टिकट बुकिंग, जानवरों की लाइव लोकेशन, रूट मैप और कई स्मार्ट सुविधाएं मोबाइल पर ही मिलेंगी.
दिल्ली जू हुआ स्मार्ट, ऐप बताएगा जानवरों की लाइव लोकेशन
दिल्ली जू हुआ स्मार्ट, ऐप बताएगा जानवरों की लाइव लोकेशन

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान घूमने आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब चिड़ियाघर में घूमना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट होने वाला है. जू प्रशासन ने NZP Saathi नाम का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका बीटा वर्जन फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है. इस ऐप की मदद से विजिटर्स को जानवरों की लोकेशन, रूट मैप, बैटरी ट्रॉली, खाने-पीने की जगह और दूसरी जरूरी सुविधाओं की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल जाएगी.

अब नहीं होगी भटकने की परेशानी

अक्सर लोग चिड़ियाघर पहुंचने के बाद यह समझ नहीं पाते कि घूमना कहां से शुरू करें और कौन सा जानवर किस दिशा में है. कई बार पूरा जू घूमने के बाद भी लोग अपने पसंदीदा जानवर नहीं देख पाते. पानी, बैठने की जगह और फूड पॉइंट ढूंढने में भी परेशानी होती है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए जू प्रशासन ने यह नया डिजिटल ऐप तैयार किया है. अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों का समय बचेगा और उनका घूमने का अनुभव भी बेहतर होगा.

एंट्री गेट पर मिलेगा पूरा डिजिटल मैप

जू प्रशासन के मुताबिक जैसे ही कोई विजिटर एंट्री गेट पर पहुंचेगा, उसके मोबाइल पर पूरा डिजिटल रूट मैप खुल जाएगा. इसमें साफ दिखेगा कि कौन सा जानवर किस हिस्से में है और वहां तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता कौन सा होगा. इसके अलावा बैटरी रिक्शा, ट्रॉली सेवा, टॉयलेट, वॉटर पॉइंट और खाने-पीने की जगहों की जानकारी भी ऐप पर मिलेगी. सबसे खास बात यह है कि लोग ऑनलाइन टिकट भी इसी ऐप के जरिए बुक कर सकेंगे.

बिना इंटरनेट के भी करेगा काम

चिड़ियाघर के कई हिस्सों में नेटवर्क की समस्या रहती है, जिस वजह से ऑनलाइन मैप इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है. इसे ध्यान में रखते हुए NZP Saathi ऐप को ऑफलाइन मोड में भी तैयार किया गया है. GPS आधारित यह सिस्टम एक बार डाउनलोड होने के बाद बिना इंटरनेट के भी काम करेगा. यानी नेटवर्क न होने पर भी विजिटर्स को दिशा और जरूरी जानकारी मिलती रहेगी.

पसंद के हिसाब से बनेगा रूट

इस ऐप की सबसे खास बात यह होगी कि यह लोगों की पसंद के हिसाब से रूट तैयार करेगा. अगर कोई सिर्फ शेर, बाघ, हाथी या पक्षियों को देखना चाहता है, तो ऐप उसी के मुताबिक सबसे छोटा और आसान रास्ता बताएगा. कम समय वालों के लिए एक्सप्रेस रूट और परिवार के साथ घूमने वालों के लिए अलग फैमिली रूट भी तैयार किया जाएगा.

जानवरों की आवाज में मिलेगी जानकारी

जू प्रशासन के मुताबिक फाइनल वर्जन में एक खास ऑडियो फीचर भी जोड़ा जाएगा. इसके जरिए विजिटर्स जानवरों से जुड़ी रोचक जानकारी उनकी आवाज के साथ सुन सकेंगे. माना जा रहा है कि यह फीचर बच्चों और परिवार के साथ आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आएगा.

यह भी पढ़े 

Petrol-Diesel Price: रूसी तेल पर बड़ा झटका! भारत में फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More