Header Image

जनवरी 2026 में सुधरी दिल्ली की हवा, 2022 बाद बेहतर महीना?

जनवरी 2026 में सुधरी दिल्ली की हवा, 2022 बाद बेहतर महीना?

Last Updated Jan - 31 - 2026, 10:54 AM | Source : Fela News

Delhi AQI Update: राजधानी में फिलहाल खराब हवा से राहत मिली है. वायु गुणवत्ता में सुधार के चलते लोगों को प्रदूषण के प्रभाव से कुछ समय के लिए राहत महसूस हो रही है
जनवरी 2026 में सुधरी दिल्ली की हवा
जनवरी 2026 में सुधरी दिल्ली की हवा

अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. राजधानी में खराब हवा से फिलहाल निजात मिली है और वायु गुणवत्ता में सुधार से लोगों को प्रदूषण के असर से कुछ समय के लिए राहत महसूस हो रही है.

जनवरी 2026 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता ने 2022 के बाद दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के विश्लेषण के अनुसार, 30 जनवरी तक राजधानी का औसत AQI 307 रहा. यह जनवरी 2025 के औसत AQI 306 से थोड़ा अधिक है, लेकिन इसके बावजूद जनवरी 2026 को 2022 के बाद दूसरा सबसे बेहतर जनवरी महीना माना जा रहा है.

CREA की रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

CREA के मुताबिक, जनवरी 2025 में औसत AQI 306 रहा था, जबकि 2022 में यह 279 दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे बेहतर आंकड़ा है. जनवरी 2026 में औसत AQI 307 रहा, जिससे यह महीना 2022 के बाद दूसरा सबसे अच्छा जनवरी बन गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही औसत AQI थोड़ा बढ़ा हो, लेकिन कुल मिलाकर प्रदूषण स्तर पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है.

जनवरी 2026 और जनवरी 2025 की तुलना

जनवरी 2026 में दिल्ली में दो ‘मॉडरेट’, 12 ‘खराब’, 14 ‘बहुत खराब’ और दो ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता वाले दिन दर्ज किए गए. वहीं जनवरी 2025 में दो ‘मॉडरेट’, 13 ‘खराब’ और 16 ‘बहुत खराब’ दिन थे, जबकि उस महीने कोई भी ‘गंभीर’ दिन नहीं था. CREA के अनुसार, जनवरी 2026 में दो ‘गंभीर’ दिनों की वजह से औसत AQI थोड़ा अधिक रहा.

आगे की चेतावनी और AQI श्रेणियां

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने 31 जनवरी के लिए दिल्ली में ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता की चेतावनी जारी की है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, AQI 0–50 ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मॉडरेट’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बहुत खराब’ और 401–500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इन मानकों के आधार पर जनवरी 2026 को चुनौतीपूर्ण जरूर कहा जा सकता है, लेकिन 2022 के बाद के वर्षों की तुलना में यह महीना अपेक्षाकृत बेहतर रहा है.

यह भी पढ़े 

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नेताओं की एकजुट प्रतिक्रिया

Share :

Trending this week

अशोक खरात केस में रूपाली चाकणकर परिवार घिरा

May - 02 - 2026

कथित स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात से जुड़े मनी लॉन्ड्रिं... Read More

नोएडा में हाई अलर्ट

May - 01 - 2026

मजदूर दिवस के बीच नोएडा में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा ख... Read More

EVM पर ममता का बड़ा अलर्ट

May - 01 - 2026

पश्चिम बंगाल में मतगणना से ठीक पहले सियासी तापमान अचानक... Read More