Fela News Lifestyle Header Banner

नशे में धुत युवक का कहर, सगाई में वेटर पर फायरिंग

नशे में धुत युवक का कहर, सगाई में वेटर पर फायरिंग

Last Updated Feb - 20 - 2026, 12:40 PM | Source : Fela news

येटर नोएडा में सगाई समारोह के दौरान नशे में धुत युवक ने फोटो लेने से मना करने पर वेटर पर गोली चला दी। घायल वेटर अस्पताल में अर्ती है, आरोपी गिरफ्तार।
नशे में धुत युवक का कहर, सगाई में वेटर पर फायरिंग
नशे में धुत युवक का कहर, सगाई में वेटर पर फायरिंग

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां खुशी का माहौल अचानक गोलियों की आवाज से दहशत में बदल गया। एक सगाई समारोह के दौरान फोटो खींचने से मना करने पर गुस्साए युवक ने वेटर पर गोली चला दी।

इस घटना में वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद की है।

यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब बिसरख गांव में अंकित भाटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में कई मेहमान शामिल थे और माहौल पूरी तरह उत्सव का था। इसी दौरान गाजियाबाद के रिस्तल गांव का रहने वाला दुर्गेश नाम का युवक भी समारोह में पहुंचा। पुलिस के अनुसार, दुर्गेश अपने साथ अवैध पिस्तौल लेकर आया था और वह शराब के नशे में भी था।

कार्यक्रम के समापन के दौरान जब वेटर और स्टाफ सामान समेट रहे थे, तभी दुर्गेश ने वहां काम कर रहे वेटर पुष्पेंद्र से अपनी फोटो खींचने के लिए कहा।

पुष्पेंद्र ने पहले उसकी एक फोटो खींच दी, लेकिन जब दुर्गेश ने बार-बार फोटो और वीडियो बनाने के लिए कहा, तो वेटर ने अपने काम की वजह से मना कर दिया। इसी बात पर दुर्गेश गुस्से में आ गया और टशन दिखाने के लिए अपनी पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी।

गोली सीधे वेटर पुष्पेंद्र के पेट से रगड़ते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर आगने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल वेटर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी टशन दिखाने और अपनी धाक जमाने के लिए समारोह में हथियार लेकर आया था।

वह नशे की हालत में था और लोगों से अपने फोटो और वीडियो बनवा रहा था।

पुलिस अब समारोह के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। साथ ही मौके पर मौजूद गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि खुशी के समारोहों में हथियार और नशे का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है। एक छोटी-सी बात पर हई फायरिंग ने न केवल एक निर्दोष व्यक्ति को घायल कर दिया, बल्कि पूरे समारोह की खुशी को भी भय में बदल दिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कानून और सुरक्षा नियमों का पालन करें. ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़े 

शिलांग सांसद की अचानक मौत, फुटबॉल मैच बना आखिरी पल

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More