Fela News Lifestyle Header Banner

ED In Action: पार्ट-टाइम जॉब से ई-कॉमर्स टास्क तक ऐसे होता था स्कैम

ED In Action: पार्ट-टाइम जॉब से ई-कॉमर्स टास्क तक ऐसे होता था स्कैम

Last Updated Nov - 21 - 2025, 11:25 AM | Source : Fela News

हैदराबाद ED ने फर्जी ई-कॉमर्स और इन्वेस्टमेंट ऐप्स वाले साइबर फ्रॉड में 92 बैंक अकाउंट्स से 8.46 करोड़ जब्त किए. इस स्कैम में USDT और हवाला का बड़ा इस्तेमाल हुआ
पार्ट-टाइम जॉब से ई-कॉमर्स टास्क तक ऐसे होता था स्कैम
पार्ट-टाइम जॉब से ई-कॉमर्स टास्क तक ऐसे होता था स्कैम

हैदराबाद की ED टीम ने फर्जी ई-कॉमर्स साइट्स और नकली मोबाइल ऐप्स के जरिए चल रहे बड़े साइबर फ्रॉड में कार्रवाई करते हुए 92 बैंक अकाउंट्स से 8.46 करोड़ रुपये अटैच किए हैं. इसमें CoinDCX और कुछ क्रिप्टो वॉलेट भी शामिल हैं. कार्रवाई PMLA कानून के तहत हुई है.

जांच में पता चला कि देशभर में कई FIR दर्ज हुई थीं, जिनमें ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क सामने आया. स्कैमर WhatsApp, Telegram और SMS के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्ट-टाइम जॉब, इन्वेस्टमेंट ऐप या ई-कॉमर्स टास्क के नाम पर पैसे कमाने का लालच देते थे. वे NBC App, HPZ Token, RCC App, Power Bank App, Making App जैसे फर्जी प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनवाते थे. शुरुआत में थोड़ा पैसा रिफंड कर भरोसा जीतते थे, फिर ज्यादा रकम डालने पर विथड्रॉल फेल होने लगता था.

यूजर्स को धमकाते भी थे

ठग यूजर्स से टैक्स या दूसरी फीस मांगते थे. पैसा न देने पर ऐप और वेबसाइट अचानक बंद हो जाते थे, अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाता था और सपोर्ट नंबर गायब हो जाते थे. जांच में सामने आया कि इस स्कैम से 285 करोड़ रुपये कमाए गए. यह पैसा पहले 30 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स में डाला गया और 115 दिन में 80 से ज्यादा दूसरे अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिया जाता था. काफी रकम USDT (Tether) जैसे क्रिप्टो में बदली गई और कुछ हवाला से घुमाई गई.

स्कैम का तरीका

ED के मुताबिक स्कैमर Binance P2P पर USDT खरीदते थे और third-party payments का इस्तेमाल करते थे. जांच में यह भी मिला कि 4.81 करोड़ रुपये के USDT CoinDCX पर बिना KYC वाले अकाउंट्स से खरीदे गए थे. जांच अब भी जारी है.

ये भी पढ़ें:  

तलाक-ए-हसन की यह प्रक्रिया जैसे पर्दे के पीछे कोई पुरानी उलझन लिए बैठी हो

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More