Fela News Lifestyle Header Banner

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का बड़ा एक्शन, 11 ठिकानों पर रेड

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का बड़ा एक्शन, 11 ठिकानों पर रेड

Last Updated Apr - 27 - 2026, 01:38 PM | Source : Fela News

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तलाशी अभियान चलाया है. पिछले साल ₹8 लाख की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उनके घर से ₹7 करोड़ से अधिक नकद मिले थे.
पूर्व DIG भुल्लर पर ED का बड़ा एक्शन
पूर्व DIG भुल्लर पर ED का बड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस के निलंबित पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह पंजाब और चंडीगढ़ में उनके 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। यह कार्रवाई इतनी बड़ी है कि भुल्लर के करीबियों और कथित बेनामी नेटवर्क तक जांच का दायरा पहुंच गया है। 

किन-किन शहरों में ED की रेड?

ईडी की टीमें चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में मौजूद भुल्लर से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही हैं। इनमें उनके सहयोगियों, संदिग्ध बेनामी संपत्ति धारकों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े लोगों के ठिकाने शामिल हैं। एजेंसी का मकसद कथित अपराध से कमाए गए पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालना है। 

8 लाख की रिश्वत से खुला करोड़ों के खेल का राज

हरचरण सिंह भुल्लर को अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने एक स्क्रैप कारोबारी से केस निपटाने के बदले 8 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन असली सनसनी तब मची जब छापेमारी में उनके घर से 7 करोड़ से ज्यादा नकदी, करोड़ों के गहने, लग्जरी घड़ियां और कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। तभी से शक था कि मामला सिर्फ रिश्वत तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े मनी ट्रेल से जुड़ा है। 

अब बेनामी संपत्तियों और मनी लॉन्ड्रिंग पर फोकस

ईडी ने यह कार्रवाई PMLA के तहत सीबीआई के दर्ज भ्रष्टाचार केस के आधार पर की है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि भुल्लर ने कथित अवैध कमाई को कहां-कहां निवेश किया, किन नामों पर संपत्तियां खरीदीं और कौन लोग इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

यह भी पढ़े 

अंतरात्मा की आवाज पर केजरीवाल का बड़ा फैसला, पत्र वायरल

 

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More