Header Image

इंस्टाग्राम सुसाइड वीडियो से META ने पुलिस को अलर्ट भेजा, युवक की जान बची

इंस्टाग्राम सुसाइड वीडियो से META ने पुलिस को अलर्ट भेजा, युवक की जान बची

Last Updated Jun - 09 - 2026, 01:06 PM | Source : Fela News

Meerut News In Hindi: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो पोस्ट होने के बाद मेटा के ‘सुसाइडल अलर्ट’ पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 8 मिनट में युवक तक पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी जान बचाई।
इंस्टाग्राम सुसाइड वीडियो से META ने पुलिस को अलर्ट भेजा
इंस्टाग्राम सुसाइड वीडियो से META ने पुलिस को अलर्ट भेजा

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मेटा और पुलिस के बीच समन्वय व्यवस्था के तहत मेरठ में एक 25 वर्षीय युवक की जान बचाई गई. इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा वीडियो पोस्ट होने के बाद मेटा की ओर से मिले ‘सुसाइडल अलर्ट’ पर पुलिस ने महज 8 मिनट में कार्रवाई करते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया.

मेटा से मिला अलर्ट, तुरंत हरकत में आई पुलिस

पुलिस के अनुसार, 7 जून को युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह संदिग्ध तरल पदार्थ पीता दिखाई दे रहा था. वीडियो पर लिखा था— “अब तुम खुश रहना अपनी लाइफ में.” शाम 6:53 बजे मेटा ने पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट भेजा, जिसके बाद तुरंत मेरठ पुलिस को सूचना दी गई.

सरधना पुलिस ने 8 मिनट में पहुंचकर बचाई जान

सूचना मिलते ही सरधना थाना पुलिस युवक के घर पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर थी. उसके पास से एक संदिग्ध शीशी भी बरामद हुई. परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई.

प्रेम संबंध टूटने से तनाव में था युवक

पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम संबंध टूटने के बाद वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की. पुलिस ने युवक और उसके परिजनों की काउंसलिंग भी की.

2022 से जारी है मेटा–पुलिस अलर्ट सिस्टम

पुलिस के मुताबिक, यूपी पुलिस और मेटा के बीच 2022 से चल रही व्यवस्था के तहत सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़े मामलों में तुरंत अलर्ट भेजा जाता है. 2023 से मई 2026 तक ऐसे 3,011 मामलों में समय रहते कार्रवाई कर जान बचाई गई है.

यह भी पढ़े 

आवारा कुत्तों पर SC फैसले से नाराज एक्टिविस्ट, प्रदर्शन करेंगे 13 जून

Share :

Trending this week

खान सर को बड़ी राहत

Jun - 09 - 2026

Patna Firing Case: पटना सिविल कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले म... Read More

इंस्टाग्राम सुसाइड वीडियो से META ने पुलिस को अलर्ट भेजा

Jun - 09 - 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मेटा और पुलिस के बी... Read More

आवारा कुत्तों पर SC फैसले से नाराज एक्टिविस्ट

Jun - 09 - 2026

 

आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के सु... Read More