Header Image

गोरखपुर में छात्रा से छेड़छाड़, वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तारी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़छाड़, वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तारी

Last Updated Jan - 19 - 2026, 01:49 PM | Source : Fela News

गोला क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने की घटना CCTV में कैद. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार.
गोरखपुर में छात्रा से छेड़छाड़
गोरखपुर में छात्रा से छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया और तुरंत एंटी-रोमियो टीम को सक्रिय किया गया.

यह पूरी घटना गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके गोला थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार 16 जनवरी की दोपहर दो छात्राएं कोचिंग सेंटर के लिए जा रही थीं. रास्ते में एक युवक उनका पीछा करता हुआ नजर आया. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले कुछ दूरी तक दोनों का पीछा करता है, फिर अचानक एक गली के पास पहुंचकर एक छात्रा का हाथ पकड़ लेता है और उसे जबरन अंदर खींचने की कोशिश करता है. दूसरी छात्रा डर के कारण कुछ दूर खड़ी रह जाती है.

हालांकि पीड़ित छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी और झटके से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली. यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे किसी स्थानीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला तेजी से पुलिस तक पहुंचा.

गोरखपुर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. एंटी-रोमियो टीम और स्थानीय पुलिस ने इलाके में पूछताछ की और गांव के प्रधान सहित कई लोगों से जानकारी जुटाई. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान शुभम के रूप में हुई. पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे शनिवार को हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का रवैया पूरी तरह बदल गया. जो युवक सरेआम छात्रा से बदसलूकी कर रहा था, वही पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. उसके खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सार्वजनिक मंचों से महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दे चुके हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय है. हालांकि इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह संदेश जरूर गया है कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: 

दिल्ली में पुलिस पर हमला, कार चोरों ने कुचलने की कोशिश की

Share :

Trending this week

वृंदावन यमुना हादसा

Apr - 11 - 2026

वृंदावन के केशी घाट पर यमुना नदी में हुए भीषण स्टीमर हाद... Read More

जब आमने-सामने आए मोदी-राहुल

Apr - 11 - 2026

देश की राजनीति में जहां अक्सर तीखी बहस और टकराव देखने को ... Read More

दिल्ली की नई EV पॉलिसी जारी

Apr - 11 - 2026

राजधानी में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा ... Read More