Header Image

जयपुर में गुलाबी हाथी विवाद, फोटोशूट पर उठे गंभीर सवाल

जयपुर में गुलाबी हाथी विवाद, फोटोशूट पर उठे गंभीर सवाल

Last Updated Apr - 01 - 2026, 03:37 PM | Source : Fela News

जयपुर में विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट पर विवाद बढ़ गया है. हाथी को गुलाबी रंग से पेंट किया गया था और पिछले महीने उसकी मौत के बाद मामला गरमा गया है.
जयपुर में गुलाबी हाथी विवाद
जयपुर में गुलाबी हाथी विवाद

जयपुर में एक रूसी फोटोग्राफर द्वारा किए गए हाथी फोटोशूट को लेकर विवाद बढ़ गया है. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब फोटोशूट में इस्तेमाल हुई 65 साल की हथिनी ‘चंचल’ की पिछले महीने मौत हो गई. फोटोशूट के दौरान हाथी को गुलाबी रंग से रंगकर उस पर मॉडल को बैठाकर तस्वीरें ली गई थीं, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ यूजर्स ने तस्वीरों की खूबसूरती की तारीफ की, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे जानवरों के साथ गलत व्यवहार बताया. कई लोगों ने हाथियों की सुरक्षा और उनके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए.

इस मामले में जयपुर हाथी एसोसिएशन और हाथी गांव विकास समिति ने सफाई दी है. समिति के अध्यक्ष बल्लू खान के अनुसार, हाथी को गुलाल जैसे प्राकृतिक रंग से रंगा गया था, जिसे कुछ ही समय में हटा दिया गया था. उन्होंने कहा कि हथिनी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और इसका फोटोशूट से कोई संबंध नहीं है.

वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस घटना को गंभीर बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जानवरों के साथ इस तरह का प्रयोग करना गलत है, चाहे रंग प्राकृतिक ही क्यों न हो.

फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेव ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए जयपुर में करीब छह हफ्ते बिताए. शहर के रंगों से प्रेरित होकर उन्हें यह आइडिया आया. उन्होंने दावा किया कि इस्तेमाल किया गया रंग पूरी तरह ऑर्गेनिक और जानवरों के लिए सुरक्षित था.

उन्होंने बताया कि शूट के लिए सही जगह और टीम ढूंढना आसान नहीं था. अंत में गणेश मंदिर के पास एक लोकेशन चुनी गई और काफी तैयारी के बाद फरवरी में यह फोटोशूट पूरा किया गया.

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं, लेकिन जानवरों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है.

यह भी पढ़े 

Census 2027: आज से डिजिटल जनगणना शुरू, 33 सवालों से होगी पूरी पड़ताल

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More