Header Image

केरल CM रेस में बड़ा ट्विस्ट, वायरल फोटो से बढ़ी हलचल

केरल CM रेस में बड़ा ट्विस्ट, वायरल फोटो से बढ़ी हलचल

Last Updated May - 08 - 2026, 12:59 PM | Source : Fela News

केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, 63 में से 47 विधायकों ने वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया. मुकुल वासनिक के हाथ में दिखी चिट्ठी की फोटो वायरल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई.
केरल CM रेस में बड़ा ट्विस्ट
केरल CM रेस में बड़ा ट्विस्ट

केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे राजनीतिक समीकरण को बदलकर रख दिया है. कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक के हाथ में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की फोटो वायरल हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ज्यादातर विधायक किसे अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. इस खुलासे के बाद पार्टी के अंदर चर्चाओं और दावों का दौर और तेज हो गया है.

CM रेस में वेणुगोपाल सबसे आगे

कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन के नाम सबसे आगे माने जा रहे थे. लेकिन अब सामने आई लिस्ट ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है. AICC के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ हुई आमने-सामने की बैठकों में कांग्रेस के 63 में से 47 विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को अगले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब सतीशन खेमे के कई विधायक भी वेणुगोपाल के समर्थन में दिखाई दिए.

सन्नी जोसेफ के रुख ने बढ़ाई हलचल

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ पहले वीडी सतीशन के समर्थन की बात कर रहे थे, लेकिन वायरल लिस्ट में उनका नाम भी केसी वेणुगोपाल के समर्थकों में शामिल मिला. इसके बाद उन्होंने अपनी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द कर दी, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गईं. संदीप जी वारियर, सजीव जोसेफ, टीओ मोहन और उषा विजयन जैसे कई नेताओं ने भी वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया है.

सतीशन और चेन्निथला को कितना समर्थन?

सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के पूर्व नेता रमेश चेन्निथला को केवल आठ विधायकों का समर्थन मिला है, जबकि मौजूदा विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के पक्ष में सिर्फ छह विधायक खड़े नजर आए. हालांकि दोनों नेताओं ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की. खास बात यह रही कि केसी वेणुगोपाल खुद इस बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन इसके बावजूद उनका समर्थन सबसे ज्यादा दिखा.

अब खड़गे लेंगे अंतिम फैसला

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करने का अधिकार दे दिया गया है. मुकुल वासनिक और अजय माकन अपनी रिपोर्ट लेकर दिल्ली लौट चुके हैं और जल्द ही आलाकमान को सौंपेंगे. सूत्रों के अनुसार, अगर जरूरत पड़ी तो सन्नी जोसेफ, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला को भी दिल्ली बुलाया जा सकता है. माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार तक कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू होंगी.

यह भी पढ़े 

14 साल जेल में रहा कैदी, महिला अधिकारी संग रचाई शादी, चर्चा में लव स्टोरी

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More