Header Image

14 साल जेल में रहा कैदी, महिला अधिकारी संग रचाई शादी, चर्चा में लव स्टोरी

14 साल जेल में रहा कैदी, महिला अधिकारी संग रचाई शादी, चर्चा में लव स्टोरी

Last Updated May - 07 - 2026, 04:12 PM | Source : Fela News

Madhya Pradesh News: सतना जेल में शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी अब शादी तक पहुंच गई है. सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने 14 साल सजा काट चुके पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से निकाह कर लिया.
14 साल जेल में रहा कैदी, महिला अधिकारी संग रचाई शादी
14 साल जेल में रहा कैदी, महिला अधिकारी संग रचाई शादी

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून को हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी धर्मेंद्र सिंह से प्यार हो गया. वक्त के साथ दोनों का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि आखिरकार उन्होंने समाज और धर्म की दीवारें तोड़ते हुए शादी कर ली.

यह अनोखी शादी 5 मई को छतरपुर जिले के लवकुशनगर में हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई. खास बात यह रही कि शादी में फिरोजा खातून के परिवार के लोग शामिल नहीं हुए. ऐसे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान कर विवाह की रस्में पूरी कराईं.

जेल में शुरू हुई प्रेम कहानी

जानकारी के मुताबिक, फिरोजा खातून केंद्रीय जेल सतना में वारंट इंचार्ज के पद पर तैनात थीं. वहीं धर्मेंद्र सिंह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और जेल में वारंट से जुड़ा काम देखता था. ड्यूटी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई.

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह ने करीब 14 साल जेल में बिताए. इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए. समाज और परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया.

परिवार की नाराजगी, बजरंग दल ने निभाई रस्म

फिरोजा खातून के इस फैसले से उनके परिवार के लोग नाराज बताए जा रहे हैं. यही वजह रही कि शादी में उनका कोई परिजन शामिल नहीं हुआ. लेकिन शादी को यादगार बनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता आगे आए और कन्यादान की रस्म निभाई.

इस विवाह की तस्वीरें और खबर सामने आते ही यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. कोई इस प्रेम कहानी को इंसानियत और मोहब्बत की मिसाल बता रहा है तो कुछ लोग इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.

जेल में भी चर्चा का विषय बनी शादी

सतना केंद्रीय जेल में भी इस शादी को लेकर काफी चर्चा रही. जेल कर्मचारियों से लेकर कैदियों तक, हर कोई इस अनोखी प्रेम कहानी की बात करता नजर आया. लोगों का कहना है कि जेल की चारदीवारी के भीतर शुरू हुई यह कहानी अब एक नई जिंदगी में बदल गई है.

फिरोजा खातून ने अपने फैसले से यह संदेश देने की कोशिश की कि प्यार किसी धर्म, जाति या सामाजिक बंधन को नहीं देखता. वहीं धर्मेंद्र सिंह के लिए यह शादी जेल की जिंदगी के बाद एक नई शुरुआत मानी जा रही है.

यह भी पढ़े 

यमुना बाजार में हड़कंप, 310 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस

Share :

Trending this week

14 साल जेल में रहा कैदी, महिला अधिकारी संग रचाई शादी

May - 07 - 2026

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई ह... Read More

310 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस

May - 07 - 2026

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में रहने वाले 310 परिवारों पर ... Read More

शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में नया सुराग

May - 07 - 2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल ... Read More