Fela News Lifestyle Header Banner

वैशाली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में

वैशाली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में

Last Updated Jan - 07 - 2026, 01:23 PM | Source : Fela News

बिहार के वैशाली जिले में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर रिमांड होम भेजा ।
वैशाली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
वैशाली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

बिहार के वैशाली जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात सोनपुर अनुमंडल के पहलेजा थाना क्षेत्र की है। गंगा नदी के उस पार स्थित एक गांव में मंगलवार को नाबालिग छात्रा को उसके घर के पास से जबरन अगवा किया गया। आरोप है कि गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने छात्रा का मुंह बंद कर उसे गांव से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पहलेजा थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी टोटो चालक बताए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया है।

पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है, जबकि उसका बयान छपरा सिविल कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि पीड़िता को हर संभव कानूनी और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 

उम्रकैद के बावजूद राम रहीम को पेरोल कैसे? 8 साल में 405 दिन बाहर

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More