Header Image

नोएडा मॉल पर 25 लाख जुर्माना गंदगी पर कार्रवाई

नोएडा मॉल पर 25 लाख जुर्माना गंदगी पर कार्रवाई

Last Updated Nov - 06 - 2025, 12:08 PM | Source : Fela News

Noida Shopping Mall News: नोएडा प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि मोदी मॉल कचरा अनधिकृत कबाड़ियों को दे रहा था, जिससे सड़क पर गंदगी फैल रही थी.
नोएडा मॉल पर 25 लाख जुर्माना गंदगी पर कार्रवाई
नोएडा मॉल पर 25 लाख जुर्माना गंदगी पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गंदगी मिलने पर एक मॉल पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई नोएडा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को की. मामला सेक्टर-25ए स्थित मोदी मॉल का है, जहां निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन पाया गया.

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मॉल में ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन नहीं हो रहा था. मॉल का कचरा अनधिकृत कबाड़ियों को दिया जा रहा था, जिससे सड़क पर गंदगी फैल रही थी. निरीक्षण के समय मॉल प्रबंधन और स्टाफ ने सहयोग भी नहीं किया.

मॉल में वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी कई खामियां पाई गईं, जिसके बाद प्राधिकरण ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर जुर्माना एक हफ्ते में जमा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्राधिकरण ने आगे भी अन्य मॉल्स की जांच करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: 

न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी कौन हैं

 

Share :

Trending this week

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44 पार पहुंचा तापमान!

May - 25 - 2026

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है.... Read More

पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही BJP पर AAP का बड़ा हमला!

May - 25 - 2026

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चि... Read More

दिल्ली ब्लास्ट आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

May - 25 - 2026

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुल... Read More