Fela News Lifestyle Header Banner

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राजभर का लड़का पैसे पाएगा तो नकली कट्टा खरीदेगा, पंडित का लड़का मिठाई।"

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राजभर का लड़का पैसे पाएगा तो नकली कट्टा खरीदेगा, पंडित का लड़का मिठाई।"

Last Updated May - 01 - 2025, 11:38 AM | Source : Fela News

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अगर पंडित के लड़के को 100 रुपये दें तो वो मिठाई खाएगा, लेकिन राजभर का लड़का उसी पैसे से मेला जाकर नकली कट्टा खरीद लाएगा।"
ओम प्रकाश राजभर ने कहा
ओम प्रकाश राजभर ने कहा

Om Prakash Rajbhar News:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आतंकवाद और सीमा सुरक्षा पर सवालों के जवाब में अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजभर जाति हमेशा से लड़ाकू रही है और अंग्रेजों ने हमें क्रिमिनल कास्ट में रखा था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "अगर पंडित के लड़के को 100 रुपये दिए जाएंगे, तो वह मिठाई खाएगा, लेकिन राजभर के लड़के को सौ रुपये देंगे, तो वह नकली कट्टा खरीदेगा।"

राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार राजभरों को हथियार दे, तो वे आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार सकते हैं। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर और अखिलेश यादव की तस्वीर को लेकर सपा पर सवाल उठाए और कहा कि सपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि अगले 22 साल तक सपा इसी तरह बयानबाजी करेगी।

राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने पहले दलितों के लिए शौचालय बनाने की बात की थी, लेकिन अब उनका यह प्यार सिर्फ वोट लेने के लिए दिखावा है।


यह भी पढ़े : भारत से डरकर पाक ने एयरस्पेस में जैमर लगाए, चीन का मिसाइल सिस्टम भी तैनात किया।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More