Header Image

सिक्किम को PM मोदी की 4000 करोड़ की सौगात, गंगटोक में रोड शो

सिक्किम को PM मोदी की 4000 करोड़ की सौगात, गंगटोक में रोड शो

Last Updated Apr - 27 - 2026, 01:49 PM | Source : Fela News

सिक्किम के स्वर्णिम 50 साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। गंगटोक में मेगा रोड शो के साथ 4000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन पूरे राज्य की तस्वीर बदल देगा।
सिक्किम को PM मोदी की 4000 करोड़ की सौगात
सिक्किम को PM मोदी की 4000 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं, जहां वह राज्य के 50वें स्थापना वर्ष समारोह को ऐतिहासिक बनाने जा रहे हैं। गंगटोक पहुंचते ही पीएम मोदी लिबिंग हेलीपैड से लोक भवन तक भव्य रोड शो करेंगे, जिसे लेकर राजधानी में जबरदस्त तैयारियां और हाई अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

4000 करोड़ से बदलेगी सिक्किम की तस्वीर

इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण है 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। प्रधानमंत्री जिन योजनाओं की सौगात देंगे, उनमें सड़क और कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से सिक्किम में विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ेगी।

अस्पताल, यूनिवर्सिटी और 160 स्कूलों को मिलेगा बड़ा तोहफा

पीएम मोदी नामची जिले के यांगांग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही गंगटोक में 30 बेड वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा क्षेत्र में सिक्किम विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर, मेडिकल कॉलेज, प्रोफेशनल कॉलेज और 160 स्कूलों में आईटी आधारित शिक्षा ढांचे की शुरुआत भी इसी दौरे में होगी।

ऑर्किडेरियम से जनता को देंगे विकास संदेश

मंगलवार को प्रधानमंत्री गंगटोक के विश्वस्तरीय ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा करेंगे और फिर पलजोर स्टेडियम में राज्य स्थापना के स्वर्ण जयंती समापन समारोह में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मंच से पीएम मोदी पूर्वोत्तर में विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं।

यह भी पढ़े 

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का बड़ा एक्शन, 11 ठिकानों पर रेड

Share :

Trending this week

NEET UG 2026 री-एग्जाम के दिन पटना में सख्ती

Jun - 11 - 2026

पटना में खान सर की ग्लोबल स्टडीज और रोशन आनंद की ज्ञान बि... Read More

खान सर को बड़ी राहत

Jun - 09 - 2026

Patna Firing Case: पटना सिविल कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले म... Read More

इंस्टाग्राम सुसाइड वीडियो से META ने पुलिस को अलर्ट भेजा

Jun - 09 - 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मेटा और पुलिस के बी... Read More