Last Updated Feb - 26 - 2026, 02:36 PM | Source : Fela News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बने। डिजिटल लोकप्रियता और वैश्विक अप्रूवल रेटिंग में भी वे शीर्ष स्थान पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। वह इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनकी डिजिटल लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर उनकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति को भी रेखांकित करती है।
प्रधानमंत्री मोदी साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उनकी डिजिटल पहुंच लगातार बढ़ती रही है। आज उनके फॉलोअर्स की संख्या कई बड़े विश्व नेताओं से कहीं अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो पीएम मोदी की संख्या से आधे से भी कम है।
अन्य वैश्विक नेताओं की बात करें तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांती के करीब 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति के लगभग 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के करीब 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन सभी नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी पीएम मोदी की संख्या के आसपास नहीं पहुंचते।
आरत में भी सोशल मीडिया पर मोदी की लोकप्रियता का अंतर साफ दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पकड़ काफी मजबूत है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया रणनीति उनकी सफलता का एक बड़ा कारण है। वह नियमित रूप से अपने सरकारी कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं, जनसभाओं और व्यक्तिगत क्षणों की झलक साझा करते हैं। इससे आम लोगों के साथ उनका सीधा संवाद बना रहता है। इंस्टाग्राम जैसे विजुअल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता युवाओं के बीच भी उन्हें लोकप्रिय बनाती है।
सिर्फ फॉलोअर्स की संख्या ही नहीं, बल्कि वैश्विक अप्रूवल रेटिंग में भी पीएम मोदी शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। Statista के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक उनकी अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत रही, जो दुनिया में सबसे अधिक थी। वहीं मॉर्निंग कंसल्ट की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं।
डिजिटल युग में सोशल मीडिया राजनीतिक संचार का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि वैश्विक प्रभाव और जनसंपर्क की ताकत का प्रतीक माना जा रहा है। पीएम मोदी की यह उपलब्धि आने वाले समय में राजनीतिक डिजिटल रणनीतियों के लिए एक नया मानदंड तय कर सकती है।
यह भी पढ़े